Google की गजब ट्रिक्स, अब फोन चोरी करने में चोरों की आएगी शामत, चोरी हुआ फोन दे जाएंगे वापिस

नए और बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स के साथ चोरी से बचाव के लिए आपके डिवाइस की सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए ये फीचर्स चोरों को चोरी करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर देंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2024 18:32 IST
ख़ास बातें
  • फैक्टरी रीसेट अपग्रेड से चोरों द्वारा रीसेट से बचाव होता है।
  • प्राइवेट स्पेस आपकी संवेदनशील ऐप्स को छिपाता है।
  • डेटा की सिक्योरिटी के लिए निजी डिवाइस सेटिंग्स बदलना कठिन होगा।

गूगल के नए फीचर फैक्टरी रीसेट अपग्रेड करते हैं।

Photo Credit: Pexols/Siarhei Nester

आज के समय में स्मार्टफोन हमारे डेली के कार्यों जैसे कि दोस्तों या परिवार से बात करने के अलावा, ऑनलाइन बैंकिंग, संवेदनशील जानकारी स्टोर करना, दोस्तों और परिवार की फोटो क्लिक करना और क्विक पेमेंट करना आसान बनाते हैं। हालांकि, फोन ने हमारी जिंदगी तो आसान बना दी है, लेकिन इनमें हमारी बेहद कीमती जानकारी होती है, जो कि डेटा चोरी करने वालों को आकर्षित करती है।

Google ने आपके फोन और डेटा की सिक्योरिटी के लिए एडवांस थेफ्ट सिक्योरिटी फीचर्स का नया सेट पेश किया है। ये फीचर्स इस साल के आखिर तक Google Play सर्विस के अपडेट के जरिए एंड्रॉयड 10+ वाले डिवाइसेज पर उपलब्ध होंगी, कुछ फीचर्स Android 15 में भी शामिल होंगे।


Advertisement
चोरी होने से पहले रोकथाम के लिए बेहतर डिवाइस और डेटा सिक्योरिटी


नए और बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स के साथ चोरी से बचाव के लिए आपके डिवाइस की सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए ये फीचर्स चोरों को चोरी करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर देंगे।

फैक्टरी रीसेट अपग्रेड: फैक्टरी रीसेट अपग्रेड से चोरों द्वारा रीसेट से बचाव होता है। अधिकतर चोर फोन चोरी करने के बाद उसे तुरंत रीसेट करते हैं और फिर से बेच देते हैं। मगर एंड्रॉइड की फैक्टरी रीसेट सिक्योरिटी के अपग्रेड के साथ इसे और अधिक कठिन बना दिया गया है। इस अपग्रेड के साथ अगर कोई चोर चोरी हुए डिवाइस को रीसेट करने की कोशिश करता है तो वे आपके डिवाइस या Google अकाउंट के क्रेडेंशियल्स को जाने बिना इसे दोबारा सेट नहीं कर पाएगा। इससे चोरी की घटनाओं में कमी आएगी।
Advertisement

प्राइवेट स्पेस छिपाता है आपकी संवेदनशील ऐप्स: आमतौर पर कुछ चोर सिर्फ डिवाइस चाहते हैं, लेकिन कुछ फोन से जरूरी डाटा की चोरी करके पैसा निकालने का प्रयास करते हैं। प्राइवेट स्पेस एक नई सुविधा है जो आपको अपने फोन में एक अलग स्पेस बनाने की सुविधा देता है जिसे आप छिपा सकते हैं और एक अलग पिन के साथ लॉक कर सकते हैं। इससे आपकी निजी जानकरी जैसे कि हेल्थ या फाइनेंशियल जानकारी सुरक्षित रह सकती है।
Advertisement

डेटा की सिक्योरिटी के लिए संवेदनशील डिवाइस सेटिंग्स बदलने के लिए स्टेप्स: फाइंड माई डिवाइस को डिसेबल करने या स्क्रीन टाइमआउट को बढ़ाने के लिए अब आपके पिन, पासवर्ड या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है। इससे जो अपराधी आपके डिवआइस को ऑनलाइन अनलॉक या अनट्रैकेबल रखा चाहते हैं उन्हें सिक्योरिटी की एक और लेयर को पार करना होगा।

सिक्योरिटी के लिए ऑथेंटिकेशन में बढ़ावा: नए ऑथेंटिकेशन चालू होने पर गूगल अकाउंट और डिवाइस सेटिंग्स तक पहुंचने और बदलने के लिए बायोमेट्रिक्स की जरूरत होगी, जैसे कि आपका पिन बदलना, डिसेबलिंग थेफ्ट प्रोटेक्शन या पासकी को पार करना आदि।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.