EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अब EPFO से संबंधित जानकारी पाने को आसान बनाते हुए अपनी सुविधाओं को WhatsApp पर उपलब्ध करवा दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2026 16:49 IST
ख़ास बातें
  • ईपीएफओ ने आधिकारिक वॉट्सऐप चैनल लॉन्च कर दिया है।
  • EPFO का वॉट्सऐप चैनल ज्वाइन यूजर्स महत्वपूर्ण अपडेट पा सकते हैं।
  • ईपीएफओ जल्द ही वॉट्सऐप पर एक नई सर्विस भी शुरू करने वाला है।

EPFO मेंबर वॉट्सऐप पर जानकारी पा सकते हैं।

Photo Credit: X/EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अब EPFO से संबंधित जानकारी पाने को आसान बनाते हुए अपनी सुविधाओं को WhatsApp पर उपलब्ध करवा दिया है। अब आपको हर जानकारी के लिए ईपीएफओ के दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत या फिर पोर्टल पर जाकर जानकारी पाने के झंझट से छुटकारा मिल पाएगा। जी हां ईपीएफओ ने आधिकारिक वॉट्सऐप चैनल लॉन्च कर दिया है और मेंबर EPFO के आधिकारिक वॉट्सऐप चैनल को ज्वाइन करके महत्वपूर्ण अपडेट और जरूरी जानकारी पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

EPFO now on WhatsApp too!

📢Join EPFO's official WhatsApp Channel to get important updates and useful information. Click on the link to join. https://t.co/k2KmISipxw #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #EPFOWhatsAppChannel pic.twitter.com/mgLueBG1GD

— EPFO (@officialepfo) September 13, 2026

EPFO ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए बताया है कि वॉट्सऐप आधिकारिक चैनल शुरू किया जा रहा है। यूजर्स कई तरीकों से इस चैनल के जरिए जुड़ सकते हैं। पोस्ट में वॉट्सऐप चैनल का लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके चैनल से जुड़ा जा सकता है। इसके अलावा पोस्ट में फोटो पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी चैनल से जुड़ा जा सकता है।

  • अगर आप वॉट्सऐप पर ईपीएफओ के चैनल से सीधे जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके आसानी से वॉट्सऐप पर आधिकारिक चैनल से जुड़ सकते हैं।
  • इसके अलावा यूजर्स वॉट्सऐप में जाकर स्टेट्स टैब के अंदर जा सकते हैं।
  • उसके बाद चैनल में जाकर एक्स्प्लोर पर टैप करके सर्च में जा सकते हैं।
  • फिर सर्च में EPFO टाइप कर सकते हैं।
  • फिर EPFO का चैनल नजर आने पर उसे फॉलो कर सकते हैं।
  • ईपीएफओ के वॉट्सऐप चैनल से जुड़ने पर आपको सभी जरूरी अपडेट सीधे फोन पर मिलते रहेंगे।


EPFO द्वारा वॉट्सऐप पर शुरू किए गए आधिकारिक चैनल के अलावा रिपोर्ट्स में यह भी पता चला है कि ईपीएफओ जल्द ही वॉट्सऐप पर एक नई सर्विस भी शुरू करने वाला है। यह एक इंटरैक्टिव सर्विस होगी। जल्द आने वाली इंटरैक्टिव सर्विस के जरिए यूजर्स ईपीएफओ अकाउंट के कई फीचर्स को वॉट्सऐप पर ही इस्तेमाल कर पाएंगे। उदाहरण के तौर पर बैंकों के वॉट्सऐप पर उपलब्ध फीचर्स के तौर पर समझ सकते हैं, जिसमें हेलो लिख कर बात शुरू की जा सकती है और बैलैंस चेक करने से लेकर कई सुविधाओं को एक्सेस किया जा सकता है। इसके अलावा ईपीएफओ की सर्विस देश में कई भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EPFO, WhatsApp, EPFO WhatsApp Channel, EPFO Service

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.