अपने Vodafone नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को ऐसे करें एक्टिव

अगर आप भी Vodafone यूज़र हैं तो आज हम आप लोगों के लिए एक काम की खबर लेकर आए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 फरवरी 2019 17:05 IST
ख़ास बातें
  • SMS या कॉल के जरिए भी एक्टिवेट कर सकते हैं DND सेवा
  • Vodafone नंबर पर DND सेवा को एक्टिवेट करने का ऑनलाइन तरीका जानें
  • 7 दिनों के भीतर एक्टिव हो जाएगी डू नोट डिस्टर्ब सेवा

अपने Vodafone नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को ऐसे करें एक्टिव

अगर आप भी Vodafone यूज़र हैं तो आज हम आप लोगों के लिए एक काम की खबर लेकर आए हैं। कभी ना कभी आपके साथ भी ऐसा जरूर हुआ होगा कि आप किसी जरूरी काम में व्यस्त हो और तभी आपका फोन रिंग करने लगे और फिर कॉल उठाने के बाद पता चले कि यह तो मार्केटिंग कॉल था। ऐसे में गुस्सा आना आम बात है। आज हम आपको कुछ ऐसी अहम जानकारी मुहैया कराएंगे जिसकी मदद से आप अपने Vodafone नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब Do Not Disturb (DND) सेवा को एक्टिवेट कर सकेंगे।

अगर आप भी यह जानने को उत्सुक हैं कि आप अपने Vodafone नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब को कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं तो यह लेख आपकी सहायता करेगा। अगर आप चाहें तो फोन कॉल या फिर एसएमएस के जरिए भी अपने Vodafone नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके अलावा Vodafone की वेबसाइट पर जाकर भी डू नॉट डिस्टर्ब Do Not Disturb (DND) सेवा को एक्टिवेट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-  Airtel नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को एक्टिवेट करने का तरीका
 

Vodafone नंबर पर DND सेवा एक्टिवेट करने का ऑनलाइन तरीका

1) सबसे पहले वोडाफोन वेबसाइट पर बने डू नॉट डिस्टर्ब पेज पर जाएं।
Advertisement
2) इसके बाद अपना नाम, ईमेल आईडी ( जो वोडाफोन के पास रजिस्टर हो) और वोडाफोन नंबर दर्ज करें।
3) इसके बाद Full DND के नीचे दिख रहे Yes बटन पर क्लिक कीजिए।
4) इसके बाद कैप्चा टेक्स्ट डालकर अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
Advertisement
 

Vodafone नंबर पर कॉल या SMS के जरिए ऐसे एक्टिवेट करें DND सेवा

ऑनलाइन तरीके के अलावा वोडाफोन यूजर के पास डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को एक्टिवेट करने का एक अन्य विकल्प भी मौजूद है। फोन कॉल या फिर एसएमएस के जरिए भी आप अपने वोडाफोन नंबर पर इस सेवा को एक्टिवेट कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उन्हें फॉलो करें।

1) START 0 लिखकर 1909 पर भेज दें। ऐसा करने से आपके Vodafone नंबर पर फुल डू नॉट डिस्टर्ब सेवा एक्टिवेट हो जाएगी।
Advertisement
2) 1909 पर कॉल करें और फिर बताए गए निर्देशों का पालन करें। ऐसा करना से आपके वोडाफोन नंबर पर सेवा को एक्टिवेट कर दिया जाएगा।

ऊपर बताए गई प्रक्रिया को पूरा करने के बाद लगभग 7 दिनों के भीतर आपके Vodafone नंबर पर डू नोट डिस्टर्ब सर्विस को एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone, DND, Activate DND on Vodafone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.