स्कैम से मिलेगा छुटकारा, आपकी पर्सनल जानकारी की सुरक्षा करेगा Aadhaar ऐप का ये फीचर

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में Aadhaar का नया ऐप लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 नवंबर 2025 12:36 IST
ख़ास बातें
  • यूआईडीएआई द्वारा आधार यूजर्स के लिए Aadhaar ऐप जारी किया गया है।
  • Aadhaar ऐप में सिलेक्टिव शेयर फीचर निजी जानकारी की सुरक्षा करता है।
  • सिलेक्टिव शेयर फीचर से आधार की सभी जानकारी को शेयर होने से रोक सकते हैं।

आधार का उपयोग पहचान प्रमाण के तौर पर होता है।

Photo Credit: Gadgets 360

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में Aadhaar का नया ऐप लॉन्च किया है। इस नए ऐप के बाद आधार शेयर करने से लेकर, बायोमेट्रिक लॉक करने या अनलॉक करने जैसे काम किए जा सकते हैं। आप आधार से संबंधित कई कार्य इस ऐप के जरिए कर सकते हैं। आज हम इस ऐप के जरिए मिलने वाले एक अनोखे फीचर के बारे में बात कर रहे हैं। जी हां आप इस ऐप के जरिए यह तय कर सकते हैं कि आपको आधार में कौन सी जानकारी शेयर करनी है। इससे आपकी आधार पर मौजूद सभी जानकारी का खुलासा नहीं होगा। आइए आधार ऐप पर मिलने वाले इस फीचर और इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है आधार का नया ऐप


यूआईडीएआई द्वारा आधार यूजर्स के लिए Aadhaar ऐप जारी किया गया है। यह नया ऐप आधार कार्ड से संबंधित कार्यों को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नया मोबाइल एप्लिकेशन नागरिकों को अपनी आधार जानकारी शेयर करने का एक सुरक्षित तरीका प्रदान करता है।

सिलेक्टिव शेयर फीचर कैसे करें उपयोग


सबसे पहले अपने फोन में आधार ऐप खोलना है
आधार ऐप खोलने के बाद शेयर आईडी फीचर पर क्लिक करना है।
यहां पर अब आपको कंप्लीट शेयर, सिलेक्टिव शेयर और डाउनलोड आधार का विकल्प मिलेगा।
आपको सिलेक्टिव शेयर फीचर पर क्लिक करना है।
सिलेक्टिव शेयर फीचर पर क्लिक करने के बाद कई विकल्प खुल कर सामने आ जाएंगे।
यहां पर आप चयन कर सकते हैं कि आप कौन सी जानकारी साझा करना चाहते हैं।
आप रेसिडेंट इमेज, रेसिडेंट नाम, आयु, जन्मतिथि, लिंग, पता, मोबाइल नंबर, मास्कड मोबाइल नंबर और इमेल जैसी जानकारी का चयन कर सकते हैं।
जब आप इनमें से अपनी सहूलियत के हिसाब से जानकारी का चयन करते हैं तो उसके बाद आगे कंटीन्यू पर क्लिक करना है और फिर कंफर्म और शेयर पर क्लिक करना है।
उसके बाद आप जिस भी कॉन्टैक्ट, वॉट्सऐप या ईमेल आदि पर अपने आधार की यह जानकारी शेयर करना चाहते हैं कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aadhaar, Aadhaar Update, Aadhaar Card, UIDAI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.