85 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi TV S85 Mini LED लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi TV S85 Mini LED में 85 इंच की मिनी LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और अधिकतम ब्राइटनेस 1200 निट्स है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2024 12:26 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi TV S85 Mini LED में 85 इंच की मिनी LED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi TV S85 Mini LED में एक क्वाड-कोर A73 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Xiaomi TV S85 Mini LED की कीमत 7999 yuan (लगभग 92,184 रुपये) है।

Xiaomi TV S85 Mini LED में 85 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपना नवीनतम टेलीविजन मॉडल Xiaomi TV S85 Mini LED पेश किया है। इस मॉडल  में 85 इंच 4K मिनी एलईडी डिस्प्ले दी गई है। इस टीवी में एक क्वाड-कोर A73 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Xiaomi TV S85 Mini LED के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi TV S85 Mini LED की कीमत और उपलब्धता


Xiaomi TV S85 Mini LED की कीमत 7999 yuan (लगभग 92,184 रुपये) है। यह टीवी बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है। कंपनी ने आधिकारिक रिलीज पर संभावित कीमत 6999 युआन (लगभग 80,755 रुपये) से कम होने का संकेत दिया है। यह घोषणा Xiaomi द्वारा बीते हफ्ते 55, 65 और 75 इंच वेरिएंट लॉन्च के बाद की गई है।


Xiaomi TV S85 Mini LED के स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi TV S85 Mini LED में 85 इंच की मिनी LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और अधिकतम ब्राइटनेस 1200 निट्स है। यह ब्राइट हाइलाइट्स और डीप ब्लैक के साथ विविड और डिटेल्ड विजुअल प्रदान करती है। पिक्चर क्वालिटी के मामले में Xiaomi TV S85 Mini LED में Xiaomi का सेल्फ डेवलप मास्टर पिक्चर क्वालिटी इंजन है। यह इंजन कलर, कंट्रास्ट, क्लियरिटी और मोशन को ऑप्टिमाइज करने के लिए एडवांस एल्गोरिदम इस्तेमाल करता है।
Advertisement

इसके अलावा टीवी में 95 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट ​​​​और 12 मिलियन से 1 का डायनेमिक कंट्रास्ट रेशियो है, जो बेहतर कलर रिप्रोडक्शन प्रदान करता है। लंबे समय तक देखने के दौरान आंखों के तनाव को कम करने के लिए टीवी में लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी और फ्लिकर रिडक्शन फीचर भी है। गेमर्स के लिए Xiaomi TV S85 Mini LED में HDMI 2.1 पोर्ट दिया गया है जो वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) को सपोर्ट करता है, जिससे स्मूथ और रिस्पॉन्सिव गेमप्ले मिलता है। इसके अलावा टीवी में 4ms का लो इनपुट लैग है, जो गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाता है।

Xiaomi TV S85 Mini LED में एक क्वाड-कोर A73 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह हाइपरओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह कॉम्बिनेशन ऐप्स चलाने, कंटेंट स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6 है। वहीं ऑडियो के लिए 4 यूनिट स्टीरियो स्पीकर सिस्टम और डॉल्बी विजन पैनारॉमिक साउंड सपोर्ट शामिल है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.