Xiaomi TV S सीरीज 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ 22 मार्च को होगी लॉन्च!

Xiaomi TV S Series में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं यह स्मार्ट टीवी MediaTek MT9653 चिपसेट से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2023 14:05 IST
ख़ास बातें
  • टेक दिग्गज Xiaomi चीन में 22 मार्च को एक नया टीवी लॉन्च करने वाली है।
  • Xiaomi का आगामी टीवी 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
  • Xiaomi स्मार्ट टीवी MediaTek MT9653 चिपसेट टीवी से लैस होगा।

Xiaomi TV ES Pro में 55 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

टेक दिग्गज Xiaomi चीन में 22 मार्च को एक नया टीवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी का नया स्मार्ट टीवी Xiaomi TV S सीरीज कहा जाएगा। हाल ही में चीनी कंपनी ने वीबो पर टीजर जारी किया है, जिससे इस टीवी के फीचर्स का खुलसा हुआ है। यहं हम आपको इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Xiaomi TV S Series लॉन्च


हालांकि Xiaomi ने चीन में अपने नए टीवी के लॉन्च का समय नहीं बताया है। इससे पता चलता है कि कोई लाइव स्ट्रीम नहीं होगी और उस तारीख को सुबह-सुबह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रोडक्ट को पेश किया जाएगा। फिलहाल यह स्मार्ट टीवी सिर्फ चीन में पेश किया जा रहा है। चीन के बाहर अन्य देशों में उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement
 

Xiaomi TV S Series के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन


Gizmochina के मुताबिक, शाओमी ने अब तक वीबो पर दो टीजर पोस्ट किए हैं। एक के जरिए पता चला है कि आगामी टीवी 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं दूसरे से खुलासा हुआ है कि स्मार्ट टीवी MediaTek MT9653 चिपसेट से लैस होगा।

आपको बता दें कि मीडियाटेक की वेबसाइट पर यह चिप फिलहाल लिस्टेड नहीं है, जिससे यह लग रहा है कि यह नया चिपसेट हो सकता है। टीजर के मुताबिक, SoC में क्वाड-कोर ARM Cortex-A73 वाला CPU मिलेगा। इसके अलावा चिपसेट 3200Mbps RAM सपोर्ट करेगा।
Advertisement

डिजाइन की बात की जाए तो रेंडर के मुताबिक, शाओमी का आगामी स्मार्ट टीवी एक मैटल फ्रेम वाला हो सकता है। यह काफी हद तक कंपनी के पिछले टीवी से मिलता जुलता हो सकता है। लॉन्च के वक्त इस टीवी की कीमत और सटीक फीचर्स का खुलासा होगा।
Advertisement

बीते साल दिसंबर में Xiaomi ने 86 इंच डिस्प्ले वाला Xiaomi TV EA Pro लॉन्च किया था। Xiaomi TV EA Pro में 86 इंच की एडजेस्टेबल डिस्प्ले दी गई है, जिससे टीवी क्लियर और शार्प इमेज प्रदान कर सकता है। Xiaomi Mi TV रियल टाइम कस्टमाइज फोटो के लिए MEMC मोशन कंपनसेशन का भी सपोर्ट करता है। इस टीवी में MT9638 चिप है जो क्लियर इमेज लेयर्स, ब्राइटनेस और क्लियरिटी के साथ 4K HDR डिकोडिंग को सपोर्ट करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 2GB RAM और 16GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में ड्यूल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। लॉन्च के वक्त Xiaomi Mi TV EA Pro 86 इंच की कीमत 6,999 युआन (82,703 रुपये) थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.