100 इंच बड़ी स्क्रीन वाला Xiaomi TV S Pro 100 स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi TV S Pro 100 में 1.07 बिलियन कलर्स हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अगस्त 2023 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi TV S Pro 100 में 1.07 बिलियन कलर्स हैं।
  • इसमें 94% DCI-P3 कलर गेमट मिलता है।
  • टीवी में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Xiaomi TV S Pro 100 में 1.07 बिलियन कलर्स हैं।

Photo Credit: Techgoing

Xiaomi ने स्मार्ट टीवी लाइनअप में नए Xiaomi TV S Pro 100 को लॉन्च किया है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह 100 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। अभी तक यह कंपनी की ओर से सबसे बड़ा टीवी है जो लॉन्च किया गया है। टीवी में मेटल फ्रेम है जो काफी मजबूत बताया गया है। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। आइए इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं।   
 

Xiaomi TV S Pro 100 price, availability

Xiaomi TV S Pro 100 को चीन में लॉन्च किया गया है। इस टीवी की कीमत 17999 युआन (2,08,733 रुपये) है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म JD.com से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Xiaomi TV S Pro 100 specifications

Xiaomi TV S Pro 100 में, जैसा कि नाम से भी पता चलता है, 100 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। शाओमी की ओर से 100 इंची स्क्रीन वाला ये पहला और अब तक का सबसे बड़ा टीवी है। Techgoing के अनुसार, इसमें 98.8% स्क्रीन रेश्यो दिया गया है। टीवी को तीन तरह से इंस्टॉल किया जा सकता है, जिसमें स्टैंड, हैंगिंग और सीट शामिल है। इसमें 384 पार्टीशन बैकलाइट कंट्रोल दिया गया है। यह स्क्रीन की ब्राइटनेस और डार्कनेस को भी कंट्रोल कर सकता है। इसमें लाइट सेंसर लगे हैं जिससे यह एम्बियंट लाइट में खुद ही एडजस्ट करता रहता है। 

Xiaomi TV S Pro 100 में 1.07 बिलियन कलर्स हैं। इसमें 94% DCI-P3 कलर गेमट मिलता है। इसमें मल्टी कलर टेम्परेचर कलर रेस्टोरेशन तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। यह कलर में आ रही खामी को दूर करती है। अलग अलग सीन के अनुसार यह अलग अलग नेचुरल कलर पैदा करता है। जैसे, मूवी के लिए वार्म कलर, टीवी सीरीज के लिए स्टैंडर्ड कलर, और परफॉर्मेंसेज के लिए कूल कलर टेम्परेचर पैदा करता है। टीवी में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपीटीटिव मोड में यह 240Hz तक चला जाता है। इसमें 4ms तक लो लेटेंसी दी गई है। टीवी में डुअल HDMI 2.1 इंटरफेस दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.