Xiaomi ने लॉन्‍च किया 43 इंच का नया स्‍मार्ट TV, FHD रेजॉलूशन, 8GB स्‍टोरेज समेत कई खूबियां

Xiaomi TV A 43 FHD 2025 : यह उन लोगों के लिए मुफीद हो सकता है, जो अफॉर्डेबल स्‍मार्ट टीवी की तलाश में हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 मई 2024 17:32 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने लॉन्‍च किया नया स्‍मार्ट टीवी
  • 43 इंच का टीवी लॉन्‍च किया कंपनी ने
  • यह फुल एचडी रेजॉलूशन ऑफर करता है

Xiaomi TV A 43 FHD 2025 रन करता है गूगल टीवी पर। इस पर नेटफ्लिक्‍स, एमेजॉन प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे पॉपुलर ऐप चलाए जा सकते हैं।

स्‍मार्टफोन्‍स बनाने वाली शाओमी (Xiaomi) टेलीविजन कैटिगरी में भी खासा दम रखती है। चीन से लेकर भारत तक शाओमी टीवी लोगों की पसंद बने हुए हैं। कंपनी ने उसकी टीवी लाइनअप को एक्‍सपेंड करते हुए Xiaomi TV A 43 FHD 2025 को पेश किया है, जोकि 43 इंच का टीवी है और उन लोगों के लिए मुफीद हो सकता है, जो अफॉर्डेबल स्‍मार्ट टीवी की तलाश में हैं। 178 डिग्री के व्‍यूइंग एंगल के साथ नया शाओमी टीवी 60 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है, वह भी फुल एचडी रेजॉलूशन में।  
 

Xiaomi TV A 43 FHD 2025 Price 

Xiaomi ने इस टीवी की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है। हालांकि कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर इसे लिस्‍ट कर दिया गया है। टीवी की उपलब्‍धता का ऐलान जल्‍द किया जा सकता है। 
 

Xiaomi TV A 43 FHD 2025 Specifications

Xiaomi TV A 43 FHD 2025 में 1920x1080 पिक्‍सल रेजॉलूशन 60 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट के साथ है। दावा है कि इस टीवी का डिस्‍प्‍ले 1 बिलियन कलर्स रेंडर करता है। हालांकि यह 4K रेजॉलूशन ऑफर नहीं करता, जो कई लोगों को निराश कर सकता है। इसके बावजूद टीवी का स्‍लीक और बेजल लेस डिजाइन इसे प्रीमियम बनाता है। 

नए शाओमी टीवी में 8W के दो स्‍पीकर्स लगाए गए हैं। नॉर्मल व्‍यूइंग में यह बेहतर काम करते हैं, लेकिन धमाकेदार साउंड एक्‍सपीरियंस की उम्‍मीद इनसे नहीं की जा सकती। 

Xiaomi TV A 43 FHD 2025 रन करता है गूगल टीवी पर। इस पर नेटफ्लिक्‍स, एमेजॉन प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे पॉपुलर ऐप चलाए जा सकते हैं। 8 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज भी इसमें है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के ऐप्‍स टीवी में इंस्‍टॉल कर सकते हैं। नया शाओमी टीवी क्रोमकास्‍ट और मिराकास्‍ट को भी सपोर्ट करता है यानी यूजर्स अपने टीवी और टैबलेट से कंटेंट को कास्‍ट कर पाएंगे। 

गूगल अस‍िस्‍टेंट का सपोर्ट भी नए शाओमी टीवी है। इसकी मदद से होम डिवाइसेज को सीधे टीवी से कंट्रोल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में यह टीवी 2 HDMI पोर्ट्स, 2 USB 2.0 पोर्ट्स, एक ईथरनेट पोर्ट, AV इनपुट को सपोर्ट करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  2. 2K स्क्रीन और 8000mAh से बड़ी बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होंगे 2 नए iQOO फोन? लीक हुईं डिटेल्स
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  4. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  5. Motorola Signature की गिरी कीमत, 60 हजार से सीधा आया 8000 कम पर
  6. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  2. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  4. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  6. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  7. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  8. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  9. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  10. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.