Xiaomi के स्मार्ट टीवी पर जल्द आएगा जियो सिनेमा ऐप

Mi TV Jio Cinema App: Xiaomi ने हाल ही में एक टीज़र वीडियो को जारी किया है जिससे इस बात का पता चला है कि शाओमी अब अपनी मी टीवी सीरीज़ में जियो सिनेमा ऐप को देने की तैयारी में है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अगस्त 2019 16:53 IST
ख़ास बातें
  • JioCinema में मिलता है Disney कंटेंट भी
  • TCL भी अपने स्मार्ट टीवी में देगी स्मार्ट टीवी जियो सिनेमा ऐप
  • Mi TVs में जल्द मिल सकता है जियो सिनेमा ऐप

Xiaomi के स्मार्ट टीवी पर जल्द आएगा जियो सिनेमा ऐप

Xiaomi ने हाल ही में एक टीज़र वीडियो को जारी किया है जिससे इस बात का पता चला है कि शाओमी अब अपनी Mi TV सीरीज़ में Jio Cinema ऐप को देने की तैयारी में है। शाओमी ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि जियो सिनेमा ऐप को पैचवॉल यूआई पर कब तक उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने टीज़र को जारी कर दिया है तो अब ऐसे में उम्मीद है कि शाओमी जल्द ही इस बात की भी घोषणा कर सकती है कि आखिर ऐप को पैचवॉल यूआई पर कब तक जारी किया जा सकता है। ओटीटी ऐप Disney कंटेंट मुहैया कराता है, साथ ही आपको विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यह कई फीचर्स भी मिलते हैं जैसे कि माय डाउलोड, ऑटो प्ले टीवी आदि। TCL ने भी घोषणा की है कि कंपनी अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो में भी जियो सिनेमा ऐप को इंटीग्रेट करेगी।

शाओमी के मी टीवी इंडिया के ट्विटर अकाउंट से इस बात की घोषणा की गई है कि कंपनी मी टीवी के लिए जियो सिनेमा ऐप को देने की तैयारी कर रही है। टीज़र वीडियो में जियो सिनेमा ऐप का लोगो मी टीवी पर दिखाई दे रहा है जो इस बात को कंफर्म करता है कि जल्द ही इस ऐप को मी टीवी के लिए जारी किया जा सकता है।

शाओमी ने ऐप को जारी किए जाने की तारीख का फिलहाल खुलासा नहीं किया है, ना ही यह बात अभी स्पष्ट है कि सभी टीवी मॉडल को ऐप मिलेगा या फिर चुनिंदा मॉडल के लिए ही इसे रोल आउट किया जाएगा। फिलहाल टीज़र को जारी किया गया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द अन्य जानकारी भी सामने आ सकती है।

जियो सिनेमा ऐप एक नए पैचवॉल अपडेट के साथ आ सकता है। डिज्नी कंटेंट के अलावा ऐप में आपको AltBalaji की ओर से भी कंटेंट मिलेगा। जियो सिनेमा हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, और भोजपुरी जैसी विभिन्न भाषाओं में सपोर्ट देता है। दूसरी ओर, टीसीएल ने भी घोषणा की है कि कंपनी अपने गूगल सर्टिफाइड स्मार्ट टीवी में जियो सिनेमा ऐप को देने की तैयारी में है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi TVs, JioCinema, Xiaomi, TCL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  5. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  6. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  7. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.