गर्मियों में घर को हिल स्टेशन बनाने वाला Xiaomi Smart Standing Fan 2 हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास

Smart Standing Fan 2 नाम दिया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह एक स्टेंडिंग फेन है जो किसी के घर में कूलिंग प्रदान करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जुलाई 2022 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Standing Fan 2 में 100 स्पीड लेवल हैं।
  • Xiaomi Home ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।
  • Xiaomi ने हाल ही में भारत में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है।

Xiaomi Smart Standing Fan 2 में 100 स्पीड लेवल हैं।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने हाल ही में भारत में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। हालांकि यह स्मार्टफोन या स्मार्ट वियरेबल गैजेट नहीं है। बल्कि यह स्मार्ट होम के लिए एक नया डिवाइस है और इसे Smart Standing Fan 2 नाम दिया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह एक स्टेंडिंग फेन है जो किसी के घर में कूलिंग प्रदान करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी इस प्रोडक्ट को "क्विट स्मार्ट, क्विट कूल" के तौर पर मार्केटिंग कर रहे हैं। इसकी असली BLDC मोटर के चलते यह नेचुरल एयर मोड की पेशकश करने में मदद करता है। इसके अलावा फेन का डिजाइन भी यूनिक है, जिसमें 7+5 फेन के साइज का ब्लेड है। नया स्मार्ट फेन करीब 100 स्पीड लेवल के साथ 3 डाइमेंशनल एयर फ्लो भी प्रदान करता है।

डिजाइन को देखते हुए इसमें काफी लाइट वजन है। इसका वजन सिर्फ 3 किलो है। खासतौर पर नए स्मार्ट स्टैंडिंग फैन 2 को यूजर्स की प्राथमिकताओं के आधार पर एक्सटेंडेड या कॉन्ट्रैक्ट किया जा सकता है। यह सिर्फ 30.2dB के मिनिमम नॉयज लेवल पर संचालित होता है, जबकि इसका एयर फ्लो का अधिकतम नॉयज लेवल 55.8dB तक पहुंच जाता है। फेन में एक स्मार्ट एल्गोरिथम भी है जो इसे नेचुरल एयर ब्रीज करने में सक्षम बनाता है।
Advertisement

जैसा कि बताया गया है कि Xiaomi Smart Standing Fan 2 में 100 स्पीड लेवल हैं, जिन्हें Xiaomi Home ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। खासतौर पर Google एसिस्टेंट या अमेजन एलेक्सा के जरिए इस्तेमाल किए जाने पर प्रोडक्ट साउंड कंट्रोल का भी सपोर्ट करता है। वहीं स्मार्ट होम हब के साथ इसे लिंक किया जा सकता है और इसे दूर से कंट्रोल किया जा सकता है। सफाई के लिए 6 फेज वाले तरीके में डिवाइस को आसानी से खराब भी किया जा सकता है।

कीमत और उपलब्धता: कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Smart Standing Fan 2 की कीमत 5,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह वर्तमान में खरीदने के लिए उपलब्ध है और आधिकारिक Mi India वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Smart Standing Fan 2, Xiaomi, Smart Fan 2

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  5. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.