Xiaomi Mi TV ने भारत में पार किया 40 लाख का आंकड़ा

स्मार्टफोन बाजार में अपनी लोकप्रियता के आधार पर ही Xiaomi ने अपनी Mi TV लाइनअप को भी लोकप्रिय बनाया है और यही वजह है कि कंपनी ने इतने कम समय में भारत जैसी जटिल मार्केट में मात्र 2 साल में 40 लाख मी टीवी बेच दिए हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 मार्च 2020 11:10 IST
ख़ास बातें
  • भारत में पहला Mi TV फरवरी 2018 में लॉन्च किया था
  • Xiaomi ने अपने ट्वीट के जरिए ग्राहकों को दिया धन्यवाद
  • कंपनी का लेटेस्ट मी टीवी भारत में पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था

Xiaomi Mi TV 4X 55 2020 4K टीवी की भारत में कीमत 34,999 रुपये है

Xiaomi ने अपने Mi TV India ट्विटर अकाउंट के जरिए घोषित किया है कि सिर्फ दो साल में देश में 4 मिलियन यानी 40 लाख मी टीवी डिलीवर किए जा चुके हैं। मी टीवी मॉडल ने अपने कम कीमत और प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन के साथ भारतीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। स्मार्टफोन बाजार में अपनी लोकप्रियता के आधार पर ही शाओमी ने अपने टेलीविज़न लाइनअप को भी लोकप्रिय बनाया है और यही वजह है कि कंपनी ने इतने कम समय में भारत जैसी जटिल मार्केट, जहां कई बड़ी और छोटी कंपनियां पहले से अपने पैर जमा चुकी हैं, में भी 40 लाख टीवी बेच दिए हैं।

ट्विटर पोस्ट में घोषणा करने के साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है और उनसे पूछा है कि वे कौन से Mi TV के मालिक हैं। इसमें लिखा है, (अनुवादित) “Mi के प्रशंसकों, 2 साल से अधिक हो गया है और हमने भारत में 4 मिलियन #MiTV की एक बड़ी संख्या को शिप कर दिया है। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि आपके मी टीवी सुपर-एंटरटेनिंग हैं। हमें बताएं कि कौन सा #मीटीवी आपके पास है।” पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीर में मी टीवी का एक समूह है।

याद दिला दें कि पहला Mi TV मॉडल फरवरी 2018 में भारत में लॉन्च किया गया था और यह Xiaomi Mi TV 4 था, जो कि शाओमी के अनुसार, उस समय 4.9 मिलिमीटर की मोटाई के साथ दुनिया का सबसे पतला एलईडी टीवी था। इसके 55-इंच स्क्रीन साइज़ मॉडल की कीमत 39,999 रुपये थी। यह टीवी एचडीआर सपोर्ट के साथ 4K पैनल से लैस था और 2 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ 64-बिट क्वाड-कोर एमलॉजिक कोर्टेक्स-ए53 चिपसेट पर काम करता था। इसके बाद से कंपनी ने भारत में कई मी टीवी मॉडल लॉन्च किए हैं, जिसमें Mi TV 4A सीरीज़, Mi TV 4C सीरीज़ और Mi TV 4X सीरीज़ शामिल हैं।

लाइनअप में लेटेस्ट स्मार्ट टीवी मॉडल Xiaomi Mi TV 4X 55 2020 वेरिएंट है। इस टीवी को भारत में पिछले साल नवंबर में पेश किया गया था। मी टीवी 4एक्स 55 इंच 2020 एडिशन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित पैचवॉल 2.0 यूआई पर चलता है। टीवी में 55 इंच का 4K एचडीआर 10-बिट डिस्प्ले (3840 x 2160 पिक्सल) है, यह 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। नए मी टीवी में क्वाड-कोर एमलॉजिक कॉर्टेक्स-ए53 सीपीयू के साथ ग्राफिक्स के लिए माली-450 एमपी3 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.