Xiaomi QLED TV X Pro: Xiaomi धांसू फीचर्स के साथ ला रही नई स्मार्ट TV सीरीज, 10 अप्रैल को होगी लॉन्च

कि ये टीवी Google Smart TV सिस्टम पर रन करते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2025 11:00 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी QLED TV X Pro सीरीज को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है।
  • घर पर ही प्रीमियम एंटरटेनमेंट का अनुभव देने का दावा कंपनी ने किया है।
  • टीवी Google smart TV सिस्टम पर रन करते हैं।

Xiaomi QLED TV X Pro टीवी में कंपनी ने थियेटर जैसा एक्सपीरियंस देने का दावा किया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपने नए स्मार्ट TV पेश करने जा रही है। कंपनी QLED TV X Pro सीरीज को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के अनुसार नई टीवी रेंज उन यूजर्स को खूब भा सकती है जो घर पर ही प्रीमियम एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं। शाओमी ने टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा लॉन्च से पहले कर दिया है। ये स्मार्ट टीवी MagiQ of Colors नामक टेक्नोलॉजी से लैस होंगे। दावा है कि इसकी मदद से टीवी में बेहद चमकदार, और जीवंत कलर्स देखने को मिलेंगे। टीवी में खास सिनेमैटिक क्लियरिटी फीचर भी होगा जो कि शार्प विजुल्स के लिए रिजॉल्यूशन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। फास्ट मूविंग सीन में भी यह बेहतरीन विजुअल्स डिलीवर करने में सहायता करेगा।

Xiaomi QLED TV X Pro टीवी में साउंड के लिए MagiQ Tailored to your Ears नामक तकनीकी फीचर होगा। कंपनी का कहना है कि जिस भी तरह का कंटेंट यूजर टीवी पर देख रहा है, इस फीचर की मदद से टीवी साउंड को उसी के अनुसार एडजस्ट कर लेगा। Hear the Difference नामक फीचर के साथ टीवी इसमें स्ट्रॉन्ग बेस पैदा करेगा और साउंड काफी क्लियर होगा जिससे कि यूजर को थियेटर जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा।  

गेमर्स के लिए भी कंपनी ने काफी कुछ देने का वादा किया है। इसमें खास गेम बूस्टर मोड मिलने वाला है। यह रिफ्रेश रेट को इम्प्रूव करेगा जिससे यूजर स्मूद और लैग-फ्री गेम प्ले इस टीवी में कर सकेगा। इसके अलावा टीवी में असीमित एंटरटेनमेंट का सपोर्ट होगा। यह बड़ी इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा जिससे यूजर टीवी पर शो स्ट्रीमिंग कर सकेगा, मूवी देख सकेगा, और गेम्स भी स्टोर कर सकेगा। 

ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए कहा गया है कि ये टीवी Google smart TV सिस्टम पर रन करते हैं। इसका कंटेंट फर्स्ट इंटरफेस यूजर को पर्सनलाइज्ड सजेशन देता है। यूजर्स टीवी को वॉयस कमांड के माध्यम से भी कंट्रोल कर सकेंगे जिसके लिए यूजर को OK Google के माध्यम से कमांड देना होगा। शाओमी ने अभी तक टीवी की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस से पर्दा नहीं उठाया है। यह टीवी सीरीज उन यूजर्स के लिए खास बताई गई है जो अपने टीवी में हाई-एंड फीचर्स चाहते हैं। ये टीवी mi.com, Flipkart के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदे जा सकेंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.