5000mAh बैटरी के साथ Xiaomi लाया सस्ता Lipstick Power Bank, लड़कियों को आएगा खास पसंद

शाओमी के इस पावर बैंक में 20W की अधिकतम आउटपुट पावर का सपोर्ट मिलता है। हाल ही में लॉन्च किए गए Xiaomi Civi 2 को पावर बैंक का इस्तेमाल करके अतिरिक्त 80% पावर मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 सितंबर 2022 13:20 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Lipstick Power Bank में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Xiaomi Lipstick Power Bank की कीमत 129 yuan यानी लगभग 1,461 रुपये है।
  • Xiaomi Lipstick Power Bank में 20W की आउटपुट पावर का सपोर्ट मिलता है।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी टेक दिग्गज शाओमी (Xiaomi) ने आज आयोजित एक इवेंट में कई प्रोडक्ट्स को पेश किया है, जिसमें महिलाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन और स्टाइल पर फोकस किया गया है। इस दौरान Xiaomi Civi 2 स्मार्टफोन आकर्षण का केंद्र रहा तो Xiaomi Lipstick Power Bank ने भी खूब वाहवाही लूटी। यहां हम आपको Xiaomi Lipstick Power Bank के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में बता रहे हैं।


Xiaomi Lipstick Power Bank की कीमत


कीमत की बात करें तो Xiaomi Lipstick Power Bank एक किफायती चार्जिंग डिवाइस है, जिसकी कीमत 129 yuan यानी लगभग 1,461 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए MI की चीनी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Advertisement
 

Xiaomi Lipstick Power Bank के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi Lipstick Power Bank  में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके चलते इसे हवाई जहाज पर ले जाया जा सकता है। स्लीक पावर बैंक की चौड़ाई लगभग 30.6 मिमी और वजन 127 ग्राम है। यह आसानी से एक छोटे से शोल्डर बैग में भी ले जाया जा सकता है। इसका कहीं भी आसानी से इस्तेमाल हो सकता है। यह एक ग्रेडिएंट कलर डिजाइन से लैस है। यह नया प्रोडक्ट दिखने में भी काफी आकर्षक है। इंटरनल शेल को सॉफ्ट ब्लू-पिंक ग्रेडिएंट के साथ डिजाइन किया गया है। एक्सटरनल शेल मैट यूवी टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है। अगर इसे युवा महिलाओं का फैशन आइटम कहा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा।

शाओमी के इस पावर बैंक में 20W की अधिकतम आउटपुट पावर का सपोर्ट मिलता है। हाल ही में लॉन्च किए गए Xiaomi Civi 2 को पावर बैंक का इस्तेमाल करके अतिरिक्त 80% पावर मिल सकती है। आपको बता दें कि यह iPhone 13 को सिर्फ 30 मिनट में 0 से 43 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इस पावर बैंक में बिल्ट-इन इंटेलिजेंट आइडेंटिफिकेशन चिप है जो डिवाइस के लिए जरूरी करंट से ऑटोमैटिकली मैच कर सकती है। यह फोन, टैबलेट और लो करंट डिवाइस को चार्ज कर सकता है।
Advertisement

शाओमी लिपस्टिक पावर बैंक में बिल्ट-इन टाइप-सी इंटरफेस टू-वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसका 13.5W इनपुट है और यह अपने खुद के चार्जिंग केबल से लैस है। चार्जिंग केबल लगभग 1.5 घंटे में सेल्फ-चार्जिंग पूरी कर सकती है। सिक्योरिटी के लिहाज से यह नया प्रोडक्ट 21700 पावर सेल इस्तेमाल करता है जो कि टेंपरेचर  प्रोटेक्शन, शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन, रीसेट प्रोटेक्शन, इनपुट ओवरवॉल्टेज / ओवरकुरेंट प्रोटेक्शन, आउटपुट ओवरकुरेंट / ओवरवॉल्टेज प्रोटेक्शन आदि का सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.