14, 16 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi Book Pro 2022 लॉन्च, शानदार फीचर्स से लैस है लैपटॉप

Xiaomi Book Pro 16-inch 2022 में 16 इंच की E4 OLED Retina Master टच स्क्रीन दी गई है जो कि 3D LUT कलर करेक्शन इस्तेमाल करती है। य

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 11:14 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Book Pro 14 में E4 OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi Book Pro 2022 के i5 वर्जन की कीमत 80,000 रुपये है।
  • Xiaomi Book Pro 16-inch 2022 में 16 इंच की E4 OLED टच स्क्रीन है।

Xiaomi Book Pro 14 में E4 OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Book Pro 2022 सीरीज को सोमवार को 2 साइज मॉडल में लॉन्च किया गया है। एक जहां 14 इंच के वेरिएंट में है, वहीं दूसरे में 16 इंच की डिस्प्ले दी गई है। नई पेश की गई नोटबुक सीरीज E4 OLED डिस्प्ले से लैस है जो Xiaomi द्वारा बनाए गए 3D LUT कलर करनेक्शन के साथ-साथ Dolby Vision के लिए सपोर्ट का इस्तेमाल करती है। Xiaomi Book Pro 2022 लैपटॉप की 14.9mm मोटाई के साथ हल्का बिल्ड है। दूसरी ओर दोनों वेरिएंट 12वीं जनरेशन के Intel Core P पी सीरीज SoC पर बेस्ड है।
 

Xiaomi Book Pro 2022 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Book Pro 2022 के  i5 वर्जन की कीमत CNY 6799 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 80,000 रुपये है। वहीं i7 वर्जन की कीमत CNY 8499 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 1,00,000 रुपये है। इस बीच Xiaomi Book Pro 16 इंच 2022 i5 वर्जन की कीमत CNY 7399 यानी कि करीब 87,000 रुपये है, जबकि i7 वर्जन की कीमत CNY 9399 यानी कि करीब 1,10,700 रुपये है।
 

Xiaomi Book Pro 14-inch 2022 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Book Pro 14 में E4 OLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 3D LUT कलर करेक्शन प्रदान करती है जो कि 90 Hz  रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन प्रदान करती है। यह 2880×1800 पिक्सल और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। यह लैपटॉप Windows 11 पर काम करता है। यह लैपटॉप 12th जनरेशन Intel Core P series SoC पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB of LPDDR5 RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप 100W चार्जिंग प्रदान करता है।
Advertisement
 

Xiaomi Book Pro 16-inch 2022 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Book Pro 16-inch 2022 में 16 इंच की E4 OLED Retina Master टच स्क्रीन दी गई है जो कि 3D LUT कलर करेक्शन इस्तेमाल करती है। यह लैपटॉप Windows 11 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 12th जनरेशन Intel Core P सीरीज SoC दिया गया है। Xiaomi Book Pro 16-inch 2022 लैपटॉप 100W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी मोटाई 14.9mm और वजन 1.8 किलो है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.