घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर

XElectron PocketBeam स्मार्ट प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च हुआ है, जिसमें 150-इंच स्क्रीन, Android 13 और इनबिल्ट बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मार्च 2026 17:49 IST
ख़ास बातें
  • 9,990 रुपये में 150-इंच तक स्क्रीन प्रोजेक्शन वाला प्रोजेक्टर लॉन्च
  • Android 13 के साथ OTT ऐप्स और स्क्रीन मिररिंग सपोर्ट मिलता है
  • 3200mAh बैटरी के साथ 2 घंटे से ज्यादा प्लेबैक का दावा

Photo Credit: XElectron

XElectron PocketBeam Portable Smart Projector को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर है, जिसका वजन 0.6 किलोग्राम है और इसमें इनबिल्ट स्पीकर भी दिया गया है। यह डिवाइस 720p HD रिजॉल्यूशन के साथ आता है और 1080p डिकोडिंग सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 6000 लुमेन्स तक की ब्राइटनेस मिलती है और यह 150 इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है। इसमें 3200mAh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 2 घंटे से ज्यादा प्लेबैक देने का दावा करती है।

कीमत की बात करें तो XElectron PocketBeam Portable Smart Projector की कीमत 9,990 रुपये रखी गई है। यह कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon.in जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके साथ 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है।

इस प्रोजेक्टर में LED लाइट सोर्स दिया गया है, जिसकी लाइफ 40,000 घंटे तक बताई गई है। इसमें Auto Keystone Correction फीचर मिलता है, जिससे इमेज अपने आप सही एलाइन हो जाती है। इसके अलावा Remote Focus फीचर दिया गया है, जिससे यूजर रिमोट के जरिए ही इमेज की क्लैरिटी एडजस्ट कर सकते हैं।

यह डिवाइस Android 13 बेस्ड सिस्टम पर चलता है और इसमें 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Miracast और AirPlay के जरिए वायरलेस स्क्रीन मिररिंग भी की जा सकती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और एक्सटर्नल डिवाइस कनेक्ट करने के लिए फिजिकल पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स लैपटॉप, गेमिंग कंसोल जैसे डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.