Vu ने भारत में लॉन्च किया Rs 13,000 से कम प्राइस में 32 इंच का प्रीमियम टीवी

Vu Premium 32 Smart TV की कीमत भारत में 12,999 रुपये है और इसकी सेल Flipkart पर हो रही है। फ्लिपकार्ट चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए इस टीवी को खरीदने पर कैशबैक को भी ऑफर दे रहा है। Vu कंपनी इस स्मार्ट टीवी पर 1 साल तक की डॉमेस्टिक वॉरंटी भी दे रही है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 28 जनवरी 2022 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Vu Premium 32 Smart TV में 32 इंच साइज़ मिलता है
  • वीयू प्रीमियम 32 स्मार्ट टीवी में दो स्पीकर दिए गए हैं
  • टीवी की सेल Flipkart पर उपलब्ध है

टीवी का डायमेंशन 717x428x86mm और भार 3.6 किलोग्राम है

Vu Premium 32 Smart TV को भारत में कंपनी के लेटेस्ट टीवी के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। नया वीयू टीवी सिंगल 32 इंच साइज़ में आता है, जो कि 64 बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। वीयू प्रीमियम 32 स्मार्ट टीवी में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ 500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। नया मॉडल दो स्पीकर के साथ आता है, जिसमें 20 वॉट आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मिलता है। इसमें DTS TruSurround ऑडियो टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। वीयू टीवी Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वीयू के स्मार्ट रिमोट में OTT कीज़ दी गई हैं और यह स्मार्ट टीवी YouTube और Netflix से डिस्कवरी एंड लॉन्च (DIAL) को सपोर्ट करता है।
 

Vu Premium 32 Smart TV price in India, availability

Vu Premium 32 Smart TV की कीमत भारत में 12,999 रुपये है और इसकी सेल Flipkart पर हो रही है। फ्लिपकार्ट चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए इस टीवी को खरीदने पर कैशबैक को भी ऑफर दे रहा है। Vu कंपनी इस स्मार्ट टीवी पर 1 साल तक की डॉमेस्टिक वॉरंटी भी दे रही है।
Advertisement
 

Vu Premium 32 Smart TV specifications, features

वीयू प्रीमियम 32 स्मार्ट टीवी Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। टीवी में 32 इंच (1,366x768 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ और अधिकतम ब्राइटनेस 300 निट्स है। टीवी में फ्रेमलेस डिज़ाइन दिया गया है और कहा गया है कि इसमें अडैप्टिव कॉन्ट्रास्ट फीचर दिया गया है। इस टीवी में 64 बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो कि Mali-470 GPU के साथ आता है। इसमें 1 जीबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मौजूद है। ऑडियो के लिए टीवी में 20 वॉट आउटपुट मिलता है, जिसमें डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मौजूद है। इसकी DTS TruSurround टेक्नोलॉजी स्पीकर से बेहतर सराउंड साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करती है। टीवी में एक्सटर्नल साउंड सिस्टम सपोर्ट भी मिलता है, जिसके जरिए यूज़र्स इसमें एडिशनल डिवाइस Audio Return Channel (ARC), optical या Aux input के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं।

अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो इस टीवी में सिंगल बैंड 2.4GHz सपोर्ट के साथ Wi-Fi IEEE 802.11b/g/n, दो एचडीएमआई पोर्ट, ऑडियो जैक, एवी इनपुट और दो यूएसबी इनपुट मौजूद हैं।
Advertisement

Vu Premium 32 Smart TV में audio-only मोड भी मिलता है, जिसमें आप बिना विजुअल के केवल म्यूज़िक का आनंद टीवी पर ले सकते हैं। वीयू टीवी के साथ Vu IR remote भी मिलता है, जिसमें क्विक एक्सेस के लिए Netflix, YouTube, Prime Video, YouTube Music, Browser, apps और  Internet browser को समर्पित बटन दिए गए हैं। इसके अलावा, यह यह यूट्यूब और नेटफ्लिक्स से DIAL को सपोर्ट करता है, जिससे लोग अपने स्मार्टफोन या टैबलेट से टीवी पर मीडिया ऐप लॉन्च कर सकते हैं। अन्य स्मार्ट टीवी फीचर्स की बात करें, तो टीवी में स्क्रीन-मिररिंग के साथ Vu AnyView Cast का सपोर्ट मिलता है। टीवी में Cinema Night मोड भी है जिससे यूज़र्स कम रोशनी में टीवी कॉन्टेंट का लुत्फ उठा सकते हैं।

टीवी का डायमेंशन 717x428x86mm और भार 3.6 किलोग्राम है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

717x 428x 86

ओएस

Linux

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  3. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  4. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  5. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  7. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  10. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.