वू टेक्नोलॉजीज़ ने पेश किए दो नए प्रीमियम टीवी

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 14 सितंबर 2016 10:04 IST
कैलिफोर्निया स्थित लक्जरी टेलीविजन कंपनी वू टेक्नॉलजीज ने मंगलवार को त्यौहारी अवधि से पहले दो नए लक्जरी टीवी सीरीज भारतीय बाजार में उतारे। नए लांच किए गए टेलीविजन है प्रीमीयम यूएचडी सीरीज और कर्व टीवी, जिनकी कीमत एक लाख रुपये से तीन लाख रुपये के बीच है। सोनी, सैमसंग और एलजी के बाद भारत में प्रीमियम टीवी सेगमेंट में वू टीवी की सर्वाधिक बाजार भागीदारी है और ऑनलाइन या ई-कॉमर्स के जरिये बिक्री के लिहाज से यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड है।

वू टेक्नॉलजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डिजायन प्रमुख देवीता सरफ ने एक बयान जारी कर कहा, "इस तरह की सुविधा व कीमत वाला बाजार में कोई भी प्रतिस्पर्धी उत्पाद उपलब्ध नहीं है।"

वू का नया प्रीमीयम यूएचडी टीवी पिक्सलाइट एचडीआर तकनीक, स्मार्ट चिप, क्वाडकोर प्रोसेरर, 4एक्स अल्ट्रा हाई डेफिनेशन और अल्ट्रा डिमिंग फीचर्स से लैस है और दो आकार 65 इंच और 75 इंच में उपलब्ध है।

दूसरा कर्व यूएचडी टीवी 4के अल्ट्रा हाई डेफिनिशन, ए प्लस ग्रेड पैनल, 4 एक्स क्वाड कोर सीपीयू और जीपीयू और एनस्क्रीन फीचर्स के साथ उपलब्ध है जो दो आकार 55 इंच और 65 इंच में है।
Advertisement

सरफ ने बताया, "साल 2013 से सालाना आधार पर हमारे व्यापार में 350 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और साल 2016-17 में हमारा कुल कारोबार 600 करोड़ रुपये रहा।"
Advertisement

वू के यूएचडी 65 इंच और 75 इंच टीवी की कीमतें क्रमश: 1,56,000 रुपये औ्र 3,00,000 रुपये है। वहीं, लक्जरी कव्र्ड टीवी के 55 इंच और 65 इंच की कीमतें क्रमश: 1,00,000 और 1,80,000 रुपये है। बयान में बताया गया कि यह बाजार में अक्टूबर के पहले हफ्ते से उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vu, TV, UHD, 4K, Curved TV, Vu Premium UHD, Vu Curve
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.