ViewSonic ने भारत में नई Google TV Series के साथ कई Pro AV प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। जानें इनके फीचर्स और उपलब्धता।
ViewSonic ने भारत में नई Google TV Series और Pro AV प्रोडक्ट्स लॉन्च किए
Photo Credit: ViewSonic
ViewSonic ने भारत में अपनी नई Google TV Series लॉन्च की है। कंपनी ने इस सीरीज को खासतौर पर कमर्शियल और बिजनेस इस्तेमाल को ध्यान में रखकर पेश किया है। इसमें 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के मॉडल शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी ने InfoComm India 2026 में कई नए Pro AV प्रोडक्ट भी पेश किए हैं, जिनमें Direct View LED डिस्प्ले, इंटरैक्टिव डिस्प्ले, प्रोफेशनल मॉनिटर और शॉर्ट-थ्रो लेजर प्रोजेक्टर शामिल हैं। Google TV Series में Google TV Ref+ 5.0 के साथ Android 14 मिलता है। ये टीवी HDR, Dolby Audio, Chromecast और Google Assistant जैसे फीचर्स सपोर्ट करते हैं।
नई Google TV Series को ViewSonic ने 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इन टीवी को कमर्शियल स्पेस और बिजनेस से जुड़े इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें स्ट्रीमिंग और क्लाउड कंटेंट के अलावा बिजनेस ऐप्स का भी सपोर्ट दिया गया है।
ViewSonic की नई टीवी सीरीज Google TV Ref+ 5.0 पर चलती है, जो Android 14 पर आधारित है। इसमें Chromecast का सपोर्ट दिया गया है, जिससे दूसरे डिवाइस से कंटेंट को टीवी पर कास्ट किया जा सकता है। इसके अलावा टीवी HDR कंटेंट और Dolby Audio को भी सपोर्ट करते हैं। Google Assistant की मदद से वॉयस कमांड के जरिए टीवी को कंट्रोल किया जा सकता है।
Google TV Series के साथ ViewSonic ने दो नए Direct View LED डिस्प्ले भी पेश किए हैं। इनमें LDC027-182 को बड़े स्तर पर विजुअलाइजेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसका इस्तेमाल डैशबोर्ड, सर्विलांस फीड, मैप और ऑपरेशनल डेटा दिखाने जैसे कामों में किया जा सकता है। वहीं LDC027G-091C में Flip Chip COB टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 0.94mm पिक्सल पिच, 600 निट्स तक ब्राइटनेस और 3,840Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 99 प्रतिशत बताया गया है।
कंपनी ने ViewBoard IFP105UW-N भी पेश किया है। इसमें 105 इंच का 21:9 डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 5K है। इसमें स्प्लिट-स्क्रीन फीचर दिया गया है। इसके अलावा ViewSonic ने 108 इंच, 136 इंच और 163 इंच साइज में LDE Series Direct View LED डिस्प्ले भी पेश किए हैं। इनमें डिस्प्ले, पावर, कंट्रोल और इमेज-स्टिचिंग सिस्टम इंटीग्रेटेड है।
ViewSonic ने अभी भारत में नई Google TV Series या Pro AV प्रोडक्ट्स की कीमत का ऐलान नहीं किया है। इनकी बिक्री और उपलब्धता की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।