UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999

स्पीकर दो माइक की कनेक्टिविटी के साथ आता है जिससे यह कैराओके के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 सितंबर 2026 11:51 IST
ख़ास बातें
  • इनफिनिटी-शेप RGB लाइट्स लगी हैं जो म्यूजिक के साथ सिंक हो जाती हैं।
  • SP-50 Sound Pro में 10 घंटे की बैटरी का बैकअप बताया गया है।
  • स्पीकर में बिल्ट-इन FM रेडियो दिया गया है।

UBON SP-50 Sound Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

UBON SP-50 Sound Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्पीकर के रूप में लॉन्च किया है। UBON का दावा है कि यह नया ब्लूटूथ स्पीकर क्रिस्टल क्लियर ऑडियो प्रदान करता है। इसमें डाइनेमिक इनफिनिटी-शेप RGB लाइट्स लगी हैं जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर पार्टी जैसा अनुभव देती हैं। इसमें वायरलैस माइक्रोफोन का सपोर्ट भी दिया गया है। स्पीकर दो माइक की कनेक्टिविटी के साथ आता है जिससे यह कैराओके के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है। इसमें आवाज बदलने का फीचर भी है जो आपकी पार्टी के माहौल को और अधिक मजेदार बना सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

UBON SP-50 Sound Pro Price in India

UBON SP-50 Sound Pro की भारत में कीमत ₹4,999 है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart से भी खरीदा जा सकेगा। फोन को कंपनी ने ब्लैक कलर में पेश किया है। 

UBON SP-50 Sound Pro Features

UBON SP-50 Sound Pro में 4000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह नया ब्लूटूथ स्पीकर क्रिस्टल क्लियर ऑडियो प्रदान करता है। इसमें डाइनेमिक इनफिनिटी-शेप RGB लाइट्स लगी हैं जो म्यूजिक के साथ सिंक हो जाती हैं। इसमें वायरलैस माइक्रोफोन का सपोर्ट भी दिया गया है। स्पीकर दो माइक की कनेक्टिविटी के साथ आता है जिससे यह कैराओके के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है। इसमें आवाज बदलने का फीचर भी है।

SP-50 Sound Pro में 10 घंटे की बैटरी का बैकअप बताया गया है। इसके टॉप पर ओरेंज कलर में इसका कंट्रोल पैनल मिलता है। यहां पर इसके सभी जरूरी फंक्शन दिए गए हैं और साथ ही कई तरह के इनपुट स्लॉट भी हैं। इसमें ब्लूटूथ v5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। स्पीकर में बिल्ट-इन FM रेडियो दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें USB पोर्ट का सपोर्ट है। इसके साथ में TF कार्ड का स्लॉट भी है। वहीं, AUX और माइक्रोफोन की कनेक्टिविटी भी इसके अंदर दी गई है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.