UBON SP 21 Aura कंपनी का लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर है। यह 40W ऑडियो आउटपुट के साथ आता है।
UBON SP 21 Aura स्पीकर में ट्रू वायरलैस स्टीरियो फंक्शन मिलता है।
Photo Credit: Ubon
UBON SP 21 Aura को कंपनी ने भारत में अपने लेटेस्ट स्पीकर के तौर पर लॉन्च किया है। यह स्पीकर ब्लूटूथ की कनेक्टविटी से लैस किया गया है। यह 40W की आउटपुट दे सकता है। स्पीकर में भारी बैटरी मिलती है जो इसे लम्बा बैकअप दे सकती है। देसी इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ने स्पीकर को कई उपयोगी फीचर्स से लैस किया है। इसमें RGB लाइटिंग का सपोर्ट भी है जिसके साथ इसे पार्टी आदि के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं स्पीकर की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
UBON SP-21 की भारत में 7,999 रुपये है। कंपनी ने इसे 38% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। स्पीकर को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
UBON SP 21 Aura कंपनी का लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर है। यह 40W ऑडियो आउटपुट के साथ आता है। फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज 100Hz~20KHz बताई गई है। 10 मीटर तक की रेंज में यह कनेक्ट हो सकता है। स्पीकर में दो तरह के साउंड मोड मिलते हैं जिसमें Movie/Music Mode में से चुना जा सकता है। इसमें वायरलैस माइक्रोफोन लगा है। स्पीकर में RGB लाइटिंग भी दी गई है। यह कैराओके फंक्शन के साथ आता है। कंपनी ने कहा है कि यह स्पीकर ऐसा ऑडियो डिवाइस है जिसमें सभी तरह के फीचर्स एक जगह मिल जाते हैं।
स्पीकर में ट्रू वायरलैस स्टीरियो फंक्शन मिलता है। यह उम्दा स्टीरियो अनुभव दे सकता है। इसमें इक्वेलाइजर फंक्शन भी है जिससे कि साउंड को मनपसंद प्रोफाइल में सेट किया जा सकता है। स्पीकर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ पर निर्भर करता है। यह ब्लूटूथ 5.3 के साथ आता है। इसमें बड़ी बैटरी लगी है जो 4000mAh की है। कंपनी के अनुसार यह 7 घंटे का बैकअप दे सकता है। चार्जिंग के लिए स्पीकर में Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर को फुल चार्ज होने में तीन से चार घंटे का समय लगता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी