UBON SP-01 Beast Series पार्टी स्पीकर लॉन्च: इसमें है 80W पावर, डिस्को लाइट्स, Karaoke सपोर्ट, जानें कीमत

UBON ने भारतीय मार्केट में SP-01 Beast Series Party Speaker पेश किया है। इसमें 80W आउटपुट, 2 x 6.5-इंच वूफर और ट्वीटर, डुअल वायरलेस माइक्रोफोन और डायनेमिक LED डिस्को लाइट्स दी गई हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 सितंबर 2025 19:21 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत भारत में 14,990 रुपये रखी गई है
  • 2 x 6.5-इंच वूफर + ट्वीटर के साथ 80W आउटपुट सपोर्ट
  • इसमें दो वायरलेस माइक्रोफोन भी शामिल, जो Karaoke के काम आते हैं

UBON SP-01 Beast Series Party Speaker की कीमत भारत में 14,990 रुपये रखी गई है

Photo Credit: UBON

UBON ने भारत में अपना नया SP-01 Beast Series पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर पेश किया है। UBON का दावा है कि यह स्पीकर न सिर्फ म्यूजिक एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा बल्कि पार्टी माहौल को भी और ज्यादा मजेदार बना देगा। नया पार्टी स्पीकर 80W पावर आउटपुट और डायनेमिक डिस्को LED लाइट्स के साथ आता है।

UBON SP-01 Beast Series Party Speaker की कीमत भारत में 14,990 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस अब देशभर के रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। UBON SP-01 Beast की सबसे बड़ी खासियत इसका 80W आउटपुट और 2 x 6.5-इंच वूफर + ट्वीटर कॉम्बिनेशन है, जो डीप बेस और क्रिस्टल-क्लियर ट्रेबल देने का दावा करता है। कंपनी ने इसमें दो वायरलेस माइक्रोफोन भी शामिल किए हैं, जिसका यूज यूजर्स कराओके नाइट्स, फैमिली गैदरिंग्स और फेस्टिव सेलिब्रेशन में कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी और म्यूजिक एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें FM स्टीरियो रेडियो, USB, SD और TF कार्ड सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें रिमोट कंट्रोल और रिकॉर्डिंग फंक्शन भी शामिल है। इसमें पार्टी वाइब के लिए बीट्स के साथ सिंक होने वाली डिस्को लाइट्स भी शामिल हैं। SP-01 Beast Series Party Speaker में LED स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।

लॉन्च के मौके पर UBON के को-फाउंडर ललित अरोड़ा ने कहा, “फेस्टिव सीजन बिना म्यूजिक और सेलिब्रेशन के अधूरा है। SP-01 Beast Series Party Speaker के साथ हमारा मकसद है हर पार्टी में और ज्यादा साउंड, एनर्जी और खुशी जोड़ना। यह सिर्फ स्पीकर नहीं, बल्कि हर फेस्टिव पार्टी की धड़कन है।”

हाल ही में UBON की स्ट्रैटेजी के बारे में Gadgets 360 से बात करते हुए श्री अरोड़ा ने बताया था कि मोबाइल एक्सेसरीज के सेगमेंट में UBON का टियर 2 और टियर 3 शहरों में मार्केट शेयर लगभग 35 प्रतिशत है। अगले पांच वर्षों में कंपनी का टारगेट इसे बढ़ाकर लगभग 50 प्रतिशत पर पहुंचाने का है। यह भी बताया गया है कि कंपनी के बिजनेस का लगभग 95 प्रतिशत ऑफलाइन मार्केट से है और कंपनी की योजना ऑनलाइन सेल्स से योगदान को बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की है, जिसके लिए अगले साल से ऑनलाइन एक्सक्लूसिव मॉडल्स शुरू किया जाएगा। 

Advertisement

UBON SP-01 Beast Series Party Speaker की कीमत कितनी है?

इसकी कीमत भारत में 14,990 रुपये रखी गई है।

यह स्पीकर किन फीचर्स के साथ आता है?

इसमें 80W आउटपुट, 2 x 6.5-इंच वूफर + ट्वीटर, डुअल वायरलेस माइक्रोफोन, FM, USB, SD, TF कार्ड सपोर्ट और डिस्को LED लाइट्स शामिल हैं।

Advertisement

क्या इसमें कराओके सपोर्ट है?

हां, इसमें दो वायरलेस माइक्रोफोन दिए गए हैं जो कराओके के काम आते हैं।

यह स्पीकर कहां से खरीदा जा सकता है?

यह भारत के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

क्या इसमें रिमोट कंट्रोल और रिकॉर्डिंग फीचर है?

जी हां, इसमें रिमोट कंट्रोल और रिकॉर्डिंग फंक्शन दोनों मौजूद हैं।

Advertisement

इसकी सबसे बड़ी खासियत क्या है?

इसका 80W पावर आउटपुट और बीट्स के साथ सिंक होने वाली डिस्को LED लाइट्स इसे पार्टी के लिए परफेक्ट बनाती हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ubon, UBON Co Founder, UBON SP 01, UBON Party Speaker
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.