75 इंच तक बड़े साइज में Toshiba C350NP 4K स्मार्ट TV भारत में Rs 26,999 से शुरू, जानें फीचर्स

Toshiba की नई C350NP 4K TV सीरीज में कंपनी ने डिजाइन पर खास ध्यान दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जून 2024 09:35 IST
ख़ास बातें
  • इनमें Toshiba REGZA Engine ZR दिया गया है
  • ये टीवी Google TV पर चलते हैं।
  • टीवी में 24W के स्पीकर मिलते हैं।

Toshiba की नई C350NP 4K TV सीरीज में कंपनी ने डिजाइन पर खास ध्यान दिया है।

Photo Credit: Amazon

Toshiba ने भारत में अपने नए C350NP 4K Smart TV पेश किए हैं। स्मार्ट टीवी में कंपनी ने 4 साइज उतारे हैं जिसमें 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, और 75 इंच के टीवी मॉडल शामिल हैं। टीवी में बेजल्स लगभग न के बराबर हैं जो इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है। इनमें Toshiba REGZA Engine ZR दिया गया है। इस इंजन की मदद से टीवी शार्प, रियल लाइफ जैसी इमेज 4K रिजॉल्यूशन में दिखाने की क्षमता रखता है। टीवी में 24W के स्पीकर मिलते हैं। 75 इंच मॉडल में 34W स्पीकर दिए गए हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Toshiba C350NP 4K Smart TV price

Toshiba C350NP 4K TV की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें इसका 43 इंच मॉडल आता है। लाइनअप में टॉप मॉडल 75 इंच का है जिसकी कीमत 84,999 रुपये है। इन्हें Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Toshiba C350NP 4K Smart TV specifications

Toshiba की नई C350NP 4K TV सीरीज में कंपनी ने डिजाइन पर खास ध्यान दिया है। टीवी में अल्ट्रा थिन बेजल मिलते हैं यानी टीवी में बेजल्स लगभग न के बराबर हैं। यह डिजाइन इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है। इनमें Toshiba REGZA Engine ZR दिया गया है। इस इंजन की मदद से टीवी शार्प, रियल लाइफ जैसी इमेज 4K रिजॉल्यूशन में दिखाने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही टीवी में Dynamic Tone Mapping फीचर है जिसकी मदद से पिक्चर क्वालिटी और ज्यादा बेहतर हो जाती है। 

सीरीज के इन टीवी में कंपनी ने खासतौर पर गेमर्स का ध्यान रखा है। टीवी में डेडीकेटेड स्पोर्ट्स मोड, और गेम मोड दिया गया है। इसके अलावा इसमें ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड), VRR (वेरिएबल रिफ्रेश रेट), और e-ARC (एनहांस्ड ऑडियो रिटर्न चैनल) जैसे फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है। साउंड के लिए टीवी में REGZA Power Audio, Dolby Audio, Dolby Atmos, और DTSX तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।  
Advertisement

टीवी में 24W के स्पीकर मिलते हैं। 75 इंच मॉडल में 34W स्पीकर दिए गए हैं। ये टीवी Google TV पर चलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.3, डुअल बैंड वाई-फाई और कई HDMI व USB पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  5. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  6. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  7. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  8. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  10. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.