55, 65, 75, 85 इंच बड़े TV किए TCL ने लॉन्च, जानें कीमत

नए टीवी 4K अल्ट्रा हाई रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 नवंबर 2025 12:43 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने 55 इंच से लेकर 85 इंच तक के मॉडल पेश किए हैं।
  • टीवी में ऑटो लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया है।
  • टीवी में वेरिएबल रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है जो गेमिंग के लिए उपयुक्त है।

TCL ने नई T7 QLED TV सीरीज को पेश किया है।

Photo Credit: TCL Central

TCL ने अपने टीवी लाइनअप में एक और अफॉर्डेबल रेंज उतारी है। कंपनी ने नई T7 QLED TV सीरीज को पेश किया है। टीवी में QLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। ये 4K अल्ट्रा हाई रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये टीवी सस्ते दाम में बढ़िया मनोरंजन उपलब्ध करवाते हैं और गेमिंग टीवी चाहने वालों के लिए भी एक अच्छा विकल्प लेकर आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

TCL T7 QLED TV Price

TCL T7 QLED TV सीरीज में कंपनी ने 55 इंच से लेकर 85 इंच तक के मॉडल पेश किए हैं। इसके 55 इंच मॉडल की कीमत 599.99 डॉलर (लगभग 53,173 रुपये) है। जबकि 85 इंच का टॉप मॉडल 1399.99 डॉलर (लगभग 1,24,000 रुपये) में आता है। कंपनी ने टीवी की सेल के लिए अधिकारिक रूप से अभी घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि साल के अंत तक इनको खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Advertisement

TCL T7 QLED TV Specifications

TCL T7 QLED TV सीरीज में कंपनी 55 इंच से लेकर 85 इंच तक के मॉडल पेश किए हैं। मॉडल्स में स्पेसिफिकेशंस में कुछ अंतर देखने को मिलता है। इसके 55 इंच मॉडल में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। जबकि अन्य में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाता है। टीवी में वेरिएबल रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है जो गेमिंग के लिए उपयुक्त है। इसमें ऑटो लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया है और 288 गेमिंग एक्सिलरेटर फीचर है। 

टीसीएल के ये टीवी 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करते हैं। इनमें 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। टीवी में 3840x2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन सपोर्ट दिया गया है। QLED पैनल में हाई ब्राइटनेस है। यह HDR10+, HLG, HDR10, और Open HDR जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। साथ ही डोल्बी विजन का सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। 

Advertisement

टीवी में AiPQ Pro प्रोसेसर लगा है। ये टीवी Google TV पर रन करते हैं। वॉइस कमांड्स के लिए Google Assistant, Alexa, और Apple HomeKit आदि का सपोर्ट दिया गया है। इतना ही नहीं इनमें हैंड्स फ्री इस्तेमाल के लिए फार-फील्ड माइक्रोफोन भी मिल जाता है। 

साउंड की बात करें तो टीवी के 55, 65, और 75 इंच मॉडल में 2 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इनमें 30W तक आउटपुट मिल जाता है। वहीं, 85 इंच मॉडल में कंपनी ने 2.1 चैनल वाला स्पीकर सिस्टम दिया है। इसमें 40W तक आउटपुट मिल जाता है। कनेक्टिविटी फीचर्स देखें तो टीवी में चार HDMI पोर्ट दिए गए हैं। दो यूएसबी पोर्ट यहां मिल जाते हैं। टीवी में ईथरनेट और RF इनुपट भी है। इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5 का सपोर्ट यहां मिल जाता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.