98 इंच तक डिस्प्ले वाले TCL 4K UHD स्मार्ट TV भारत में Rs 74,990 से शुरू, जानें डिटेल्स

इसमें गेम मास्टर 2.0, मीराकास्ट, वीडियो चैट, और क्विक सेंटिंग्स मिलती हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जनवरी 2024 09:39 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 4K UHD रेजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ QD Mini LED पैनल मिलता है।
  • इनमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • ये टीवी सीरीज कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च की थी।

TCL C755 4K QD Mini LED TV में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Photo Credit: Amazon

TCL ने भारत में स्मार्ट टीवी रेंज में 55 इंच से लेकर 98 इंच साइज तक के नए टीवी की सेल शुरू की है। ये टीवी सीरीज कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च की थी। अब C755 QD-Mini LED सीरीज में अलग-अलग साइज में टीवी खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इसके डिस्प्ले पैनल में VA मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी दी गई है। टीवी पर 4K UHD रेजॉल्यूशन में कंटेंट देखा जा सकता है। इनमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। आइए जानते हैं कीमत और सभी फीचर्स। 
 

TCL C755 4K QD Mini LED TV price

TCL C755 4K QD Mini LED TV 98 इंच, 85 इंच, 75 इंच, 65 इंच, और 55 इंच साइज के विकल्प में आते हैं। कीमत 74,990 रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए 4,09,990 रुपये तक जाती है। इन्हें Amazon से खरीदा जा सकता है। 
 

TCL C755 4K QD Mini LED TV Specifications

TCL C755 4K QD Mini LED TV के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इनमें 4K UHD रेजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ QD Mini LED पैनल मिलता है। जो VA टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह 4K अल्ट्रा हाई डेफिनिशन रेजॉल्यूशन में कंटेंट डिलीवर करता है। डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंट्रास्ट रेश्यो 6000:1 है। इसमें 550 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। टीवी में कई तरह के एचडीआर फॉर्मेट का भी सपोर्ट है। जिसमें Dolby Vision IQ, HLG, और HDR10+ आदि शामिल हैं। इसमें AiPQ Processor 3.0 लगा है। टीवी Google TV पर चलता है। इसमें बिल्ट इन गूगल असिस्टेंट भी मिलता है। इसमें 240Hz डिस्प्ले लेटेंसी गेज है जो कि इसे गेमिंग डिवाइस के रूप में अच्छा ऑप्शन बनाता है। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें गेम मास्टर 2.0, मीराकास्ट, वीडियो चैट, और क्विक सेंटिंग्स मिलती हैं। साउंड के लिए टीवी में 2.1 चैनल सेटअप है। जिसमें रिच साउंड एक्पीरियंस के लिए डॉल्बी एटमॉस और DTS-HD+DTS Virtual X सपोर्ट है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2, Wi-Fi 6 का सपोर्ट दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  3. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  5. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  6. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  2. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  3. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  4. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  6. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  7. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
  8. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  9. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.