TCL C72K QD-Mini LED TV सीरीज भारत में 4K डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कैसे मिलेंगे फीचर्स

TCL ने भारतीय बाजार में अपनी नई TCL C72K QD-Mini LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 12:46 IST
ख़ास बातें
  • TCL C72K QD-Mini LED TV में 55, 65, 75, 85 और 98 इंच डिस्प्ले है।
  • TCL C72K QD-Mini LED TV में AiPQ प्रो प्रोसेसर दिया गया है।
  • TCL C72K QD-Mini LED TV में गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

TCL C72K QD-Mini LED TV में 55 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: TCL

TCL ने भारतीय बाजार में अपनी नई TCL C72K QD-Mini LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में 4K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 55 इंच से लेकर 98 इंच तक डिस्प्ले साइज मौजूद हैं। यहां हम आपको TCL C72K QD-Mini LED TV सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TCL C72K QD-Mini LED TV Price


TCL C72K QD-Mini LED TV की शरुआती कीमत 84,990 रुपये है। यह सीरीजी बिक्री के लिए अब Amazon, Flipkart, Croma और Reliance Digital समेत कई ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेलर्स के माध्यम उपलब्ध है। इन स्मार्ट टीवी की बिक्री 15 जुलाई, 2025 से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्तर पर होगी।


TCL C72K QD-Mini LED TV Specifications


TCL C72K QD-Mini LED TV सीरीज में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच जैसे 5 साइज हैं। इन टीवी में QD मिनी LED टेक्नोलॉजी के साथ CrystGlow HVA डिस्प्ले है जो कि सटीक डिमिंग जोन, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट प्रदान करती है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। डिस्प्ले 288Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ नेटिव 4K 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। वहीं गेमिंग और फास्ट कंटेंट में बेहतर विजुअल के लिए FreeSync प्रीमियम प्रो का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले हाई डायनेमिक रेंज कंटेंट के लिए Dolby Vision IQ, HDR10+, HDR10 और HLG का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले TCL के ऑल डोमेन हेलो कंट्रोल सिस्टम का भी सपोर्ट करती है।

ये टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। इनमें गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट, किड्स प्रोफाइल और कंटेंट रिकमंडेशन मिलता है। टीवी में गेम मास्टर मोड, आर्ट गैलरी मोड, एआई पिक्चर और एचडीआर एन्हांसमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिस्प्ले टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जिससे आंखों की सुरक्षा होती है। डिजाइन की बात करें तो टीवी में मेटैलिक बॉडी और एजलेस डिस्प्ले के साथ एक प्रीमियम अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन है। इस सीरीज में AiPQ प्रो प्रोसेसर दिया गया है। C72K सीरीज में बिल्ट इन Onkyo 2.1 चैनल साउंड सिस्टम दिया गया है। यह डॉल्बी एटमॉस DTS:X और DTS वर्चुअल:X का सपोर्ट करती है, जिससे इमर्सिव स्पेसियल ऑडियो मिलता है। यह स्पीकर सिस्टम सबवूफर के साथ लो-फ्रीक्वेंसी आउटपुट प्रदान करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4 एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, एक यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, लैन और ब्लूटूथ 5.4 शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TCL

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.