Tata Sky यूजर्स के लिए खुशखबरी, कैशबैक के साथ जीतें कार

Tata Sky (टाटा स्काई) ने नए साल 2021 में अपने यूजर्स के लिए TATA SKY REFER & EARN स्कीम शुरू की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जनवरी 2021 20:16 IST
ख़ास बातें
  • टाटा स्काई देश की बड़ी DTH कंपनी है
  • Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स अभी 1499 रुपये में लिस्ट है
  • टाटा स्काई रिचार्ज करो कार जीतो कॉन्टेस्ट भी चालू है

टाटा स्काई रेफर एंड अर्न स्कीम के तहत 200 रुपये का कैशबैक मिल रहा है

Tata Sky (टाटा स्काई) ने नए साल 2021 में अपने यूजर्स के लिए TATA SKY REFER & EARN स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत जो भी यूजर्स अपने रेफरके जरिए दोस्तों को टाटा स्काई फैमिली से जुड़वाता है, तो उसमें यूजर्स और इसके दोनों दोस्तों को रिवॉर्ड दिया जाएगा। यह रिवार्ड 200 रुपये का कैशबैक है। इसके अलावा आपके दोस्त को टाटा स्काई एचडी कनेक्शन पर स्पेशल डिस्काउंट भी ऑफर किया जाएगा।    

Tata Sky के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको पहले स्टेप्स में जाकर अपनी डिटेल्स फिल करनी होगी। आप इसके लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां आपको अपना नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और इमेल आईडी देना होगा। इसके बाद दूसरे स्टेप्स में आपको अपने दोस्त यानी जिसको आप रेफर करना चाहते हैं उसका नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और इमेल आईडी देना होगा। 
Advertisement

आप अपने दोस्त को व्हाट्सएप (Whatsapp), जीमेल (Gmail), फेसबुक (Facebook), लिंकडिन (Linkdin) जैसे कई मीडियम के जरिए टाटा स्काई की इस स्कीम को रेफर कर सकते हैं। इसके अलावा Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स अभी कंपनी की ऑफिशियल साइट पर 1499 रुपये में लिस्ट है। 

Tata Sky देश की बड़ी DTH सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। टाटा स्काई ने हाल में भारत में न्यू कॉन्टेस्ट लॉन्च किया था। इसे टाटा स्काई रिचार्ज करो कार जीतो कॉन्टेस्ट के नाम से शुरू किया गया था। इस कॉन्टेस्ट में 30 विनर्स को टाटा टियागो कार दी जाएगी, जिसकी शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये है।
यह कॉन्टेस्ट 8 जनवरी से शुरू हो गया है जो 6 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए यूजर्स को अपने टाटा स्काई अकाउंट को रिचार्ज करना होगा। रिचार्ज पूरा होने के बाद यूजर्स को आसान से सवालों का जवाब देना होगा। इसके बाद सही जवाब देने वाले लोगों का लकी ड्रॉ होगा और उसमें सिलेक्टिड लोगों को कार जीतने का मौका मिलेगा। इसमें यूजर्स को 500 रुपये से ऊपर का रिचार्ज करना होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Sky, Tata Sky Binge

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.