Tata Sky Binge+ हुआ 2,000 रुपये सस्ता, साथ में मुफ्त Disney+ Hotsar सब्सक्रिप्शन

Tata Sky Binge+ सेट-टॉप बॉक्स को नई कीमत के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है और नए ग्राहक अब इसे 3,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 मई 2020 15:14 IST
ख़ास बातें
  • इस साल जनवरी में 5,999 रुपये कीमत में लॉन्च हुआ था Tata Sky Binge+ एसटीबी
  • Android TV पर आधारित सेट-टॉप-बॉक्स है बिंज+
  • 2,000 रुपये कीमत में कटौती के साथ मुफ्त मिंलेंगे प्रीमियम कंटेंट

Tata Sky Binge+ को इस साल जनवरी में 5,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था

Tata Sky ने भारत में अपने Tata Sky Binge+ सेट-टॉप बॉक्स की कीमत कम कर दी है। कंपनी ने अपने इस प्रीमियम एसटीबी की कीमत को घटाकर 3,999 रुपये कर दिया है। याद दिला दें कि टाटा स्काई बिंज+ सेट टॉप बॉक्स को कंपनी ने भारत में 5,999 रुपये में लॉन्च किया था, जिसमें अब 2,000 रुपये की कटौती की गई है। नए Tata Sky Binge+ कनेक्शन की लेने वाले ग्राहकों के अलावा, यह नई छूट उन सभी मौजूदा टाटा स्काई यूज़र्स को भी मिलेगी, अपने मल्टी-टीवी कनेक्शन के लिए बिंज+ को चुनेंगे। Tata Sky Binge+ पर अपग्रेड करने वाले मौजूदा ग्राहकों को भी नया एसटीबी 3,999 रुपये में ही मिलेगा।

टाटा स्काई ने इस सेट-टॉप बॉक्स को नई कीमत के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है और नए ग्राहक अब इसे 3,999 रुपये में खरीद सकते हैं। याद दिला दें कि टाटा स्काई बिंज+ एंड्रॉयड टीवी पर आधारित सेट-टॉप बॉक्स है, जिसे इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। सेट टॉप बॉक्स गूगल वॉइस असिस्टेंट और गूगल प्ले को सपोर्ट करता है।

इतना ही नहीं, नए ग्राहकों को छह महीने तक टाटा स्काई बिंज सब्सक्रिप्शन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा। इसमें Disney+ Hotsar, SunNXT, Hungama Play, Shemaroo और Eros Now जैसे ओटीटी ऐप्स का प्रीमियम कंटेंट मुफ्त में देखने को मिलेगा। Tata Sky ने इसमें तीन महीने का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में जोड़े हैं। फ्री टाटा स्काई बिंज सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद सब्सक्राइबर्स को निरंतर उपयोग के लिए 249 रुपये प्रति माह शुल्क देना होगा। इसी तरह, तीन महीने के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो एक्सेस के लिए ग्राहकों को 129 रुपये प्रति माह शुल्क देना होगा।

मौजूदा टाटा स्काई यूज़र्स, जो मल्टी-टीवी कनेक्शन के लिए Tata Sky Binge+ को लेना चाह रहे हैं या अपने मौजूदा सिंगल कनेक्शन को बिंज+ पर अपग्रेड करना चाह रहे हैं, उन्हें भी नए यूज़र्स की तरह इसके लिए 3,999 रुपये देने होंगे। टाटा स्काई बिंज+ की कीमत में 2,000 रुपये की इस कटौती की खबर को सबसे पहले DreamDTH द्वारा प्रकाशित किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.