Stranger Things 4 की रिलीज डेट घोषित, 27 मई और 1 जुलाई को दो वॉल्यूम में होगी रिलीज!

अब तक हमें चार छोटे टीजर देखने को मिले हैं जिनमें चार अलग अलग स्टोरीलाइन का इशारा मिलता है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 20 फरवरी 2022 11:15 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज के चार छोटे टीजर जारी कर दिए गए हैं।
  • Stranger Things 4 के बाद सीजन 5 के लिए भी मिला इशारा।
  • Stranger Things 4 को दो Volume में रिलीज किया जाएगा।
Netflix पर सीरीज Stranger Things की वापसी जल्द होने वाली है। Netflix के साथ ही सीरीज के निर्माता Matt और Ross Duffer ने Stranger Things 4 का वर्ल्ड प्रीमियर 27 मई को घोषित कर दिया है। इस बार सीरीज के 9 एपिसोड एक साथ रिलीज नहीं किए जाएंगे बल्कि इसे दो वॉल्यूम में बांटा जाएगा। Stranger Things 4 Volume 1 में सीरीज के पहले 5 एपिसोड 27 मई को रिलीज किए जाएंगे जबकि Volume 2 में बाकी के 4 एपिसोड 1 जुलाई को रिलीज किए जाएंगे। 

इस सीजन को 2 वॉल्यूम में रिलीज करने की खबर से ऐसा लग सकता है कि यह सीरीज की आखिरी किश्त होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। Stranger Things पांच सीजन के साथ खत्म होगी। हालांकि पांचवीं सीरीज कब रिलीज होगी, इसके बारे में अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है। Stranger Things 3 और Stranger Things 4 के बीच में तीन साल का अंतर देखने को मिला है। इससे जाहिर होता है कि सीजन 5 के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि कोरोना महामारी अभी भी चल रही है। Duffer Brothers ने इशारा दिया है कि Stranger Things 4 सीरीज का अंत नहीं है। 

Matt और Ross Duffer ने Stranger Things के सोशल चैनल पर लिखा है, "नौ स्क्रिप्ट्स, 800 से अधिक पेज, 2 साल की फिल्मिंग, हजारों विजुअल इफेक्ट्स के शॉट्स और पिछले किसी भी सीजन से दोगुने रन टाइम के साथ Strange Things 4 अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण सीजन रहा, लेकिन सबसे ज्यादा फायदेमंद भी।" 

पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा, "सात साल पहले हमने स्ट्रेंजर थिंग्स की पूरी कहानी प्लॉट कर ली थी। उस समय पर लगा था कि स्टोरी चार या पांच सीजन में पूरी होगी। 4 सीजन में खत्म होने के लिहाज से यह बहुत बड़ी साबित हुई, अब हम आखिरी सीजन की ओर बढ़ रहे हैं। सीजन 4 इसका आखिरी से पहला सीजन है और सीजन 5 आखिरी होगा। अभी सीरीज में कई रोमांचक कहानियां बताना बाकी है, नई रहस्य, नए जोखिम, नए हीरो आदि को देखना अभी बाकी है।"
Advertisement

सीरीज के अगले सीजन के प्रीमियर में 3 महीने का समय बचा है और जल्द ही इसकी मार्केटिंग शुरू हो जाएगी। अब तक हमें चार छोटे टीजर देखने को मिले हैं जिनमें चार अलग अलग स्टोरीलाइन का इशारा मिलता है। रूस में जिम हॉपर (David Harbour) के साथ, लैब में यंग ईलेवेन (Millie Bobby Brown) के साथ, बाकी की गैंग के साथ हॉकिन्स में एक नया क्रील हाउस, और कैलिफॉर्निया में, जहां जॉयेस बायर्स (Winona Ryder) Stranger Things 3 के अंत में अपनी फैमिली को ले जाती है। सीरीज कितनी रोमांचक होगी, यह आने वाले समय में पता लग जाएगा।
 
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.