Spider-Man: No Way Home फिल्म के लिए टिकट बुकिंग शुरू, जानें कहां और कैसे मिल रही है टिकट पर छूट

Spider-Man: No Way Home मूवी टिकट अब टिकटिंग पार्टनर- BookMyShow और Paytm, और PVR Cinemas और INOX की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदे जा सकते हैं

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2021 17:41 IST
ख़ास बातें
  • विभिन्न क्रेडिट/डेबिट कार्ड और वॉलेट ऑफ़र के अलावा भी टिकट पर हैं ऑफर्स।
  • BookMyShow और Paytm पर मूवी पास के द्वारा भी पा सकते हैं छूट।
  • फिल्म को डायरेक्टर जॉन वाट्स द्वारा निर्देशित किया गया है।

Spider-Man: No Way Home भारत में 16 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।

Spider-Man: No Way Home मूवी के लिए टिकट बुकिंग भारत में शुरू हो गई हैं। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस मूवी के लिए लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। मूवी टिकट अब टिकटिंग पार्टनर- BookMyShow और Paytm और PVR Cinemas और INOX की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सिनेपोलिस और कार्निवल सिनेमा ने अभी तक स्पाइडर-मैन: नो वे होम के लिए टिकट बुकिंग शुरू नहीं की है। स्पाइडर-मैन: नो वे होम टिकट अब देश अधिकांश शहरों में उपलब्ध हैं। जिनमें से हमने कुछ सबसे बड़े शहरों को नीचे लिस्ट किया है। मूवी रविवार को लगभग 8:30 बजे चुनिंदा शहरों में ओपन हो चुकी है। बुकिंग थोड़ी हैरान करने वाली थीं क्योंकि Sony Pictures India ने यह नहीं बताया था कि मूवी टिकट कब लाइव होंगी।
 

Spider-Man: No Way Home tickets price and availability

स्पाइडर-मैन नो वे होम के लिए एडवांस टिकट सेल मुंबई, दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, सूरत, पुणे, चंडीगढ़, कोच्चि, लखनऊ, कानपुर, नागपुर, भोपाल, विजाग, पटना, वडोदरा, लुधियाना, नासिक, मेरठ, औरंगाबाद, अमृतसर और उदयपुर सहित पूरे भारत में उपलब्ध हैं। जबकि जयपुर, इंदौर, राजकोट और वाराणसी जैसे कुछ शहरों में टिकट अभी उपलब्ध नहीं हैं। जहां तक मूवी टिकट की कीमत का सवाल है तो यह कई बिंदुओं पर निर्भर करती है, मसलन आप कहां रहते हैं, कौन सी स्क्रीन चुनते हैं, और आप इसे किस समय देखना चाहते हैं। इस आधार पर टिकट की कीमत 180 रु. से 1,570 रु. तक जा सकती है। 
Advertisement
 

Spider-Man: No Way Home tickets offers

विभिन्न क्रेडिट/डेबिट कार्ड और वॉलेट ऑफ़र के अलावा आप BookMyShow और Paytm पर मूवी पास खरीदकर फिल्म के टिकट पर पैसे बचा सकते हैं। जैसे कि फिल्मी पास की कीमत 99 रु है और आप तीन मूवी टिकट खरीद कर इस पर 75 रु. बचा सकते हैं। पास की वैधता 50 दिनों की है। यह एक सिंगल पर्सन और कपल के लिए कई तरह के मूवीपास के विकल्प देता है। चार मूवी के लिए 200 रु. के पास पर आप 100 रु. तक बचा सकते हैं। वहीं 550 रु. के पास पर आप 200 रु. तक बचा सकते हैं, जबकि 1090 रु. के पास पर आप 400 रु. तक बचा सकते हैं। इनकी वैधता 30 दिनों की है। 

डायरेक्टर जॉन वाट्स द्वारा निर्देशित स्पाइडर-मैन: नो वे होम में टॉम हॉलैंड ने पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन के रूप में, ज़ेंडाया ने उनकी प्रेमिका एमजे के रूप में, बेनेडिक्ट कंबरबैच ने डॉ स्टीफन स्ट्रेंज/डॉक्टर स्ट्रेंज के रूप में, जैकब बैटलन ने पार्कर के सबसे अच्छे दोस्त नेड लीड्स के रूप में, स्टार्क इंडस्ट्रीज के सिक्योरिटी चीफ हैप्पी होगन के रूप में जॉन फेवर्यू, पार्कर की चाची मे पार्कर के रूप में मारिसा टोमेई, पार्कर के टीचर जूलियस डेल के रूप में जेबी स्मूव, स्ट्रेंज के साथी जादूगर दोस्त वोंग के रूप में बेनेडिक्ट वोंग, इलेक्ट्रो के रूप में जेमी फॉक्स (द अमेजिंग स्पाइडर-मैन 2 से), डॉक्टर ऑक्टोपस के रूप में अल्फ्रेड मोलिना (स्पाइडर-मैन 2 से), और विलेम डैफो ने ग्रीन गोब्लिन (स्पाइडर-मैन से) के रूप में अभिनय किया है। सैंडमैन (स्पाइडर-मैन 3 से) और लिजार्ड (द अमेजिंग स्पाइडर-मैन से) भी शामिल हैं।
Advertisement
Spider-Man: No Way Home भारत में 16 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.