Spider-Man: No Way Home भारत में एक दिन पहले 16 दिसंबर को रिलीज होगी

कुछ देशों में यह मूवी एक दिन पहले और बहुत से देशों में बाद में भी रिलीज की जाएगी

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 29 नवंबर 2021 16:48 IST
ख़ास बातें
  • मूवी में Tom Holland सुपरहीरो के तौर पर वापसी कर रहे हैं
  • अगर प्रिव्यू होता है तो मूवी को 15 दिसंबर की शाम को देखा जा सकेगा
  • जापान में इसे 7 जनवरी और फिलीपींस में 8 जनवरी को रिलीज किया जाएगा

भारत में स्पाइडर-मैन सीरीज की मूवीज को काफी पसंद किया जाता रहा है

Spider-Man सीरीज की नई मूवी No Way Home अब भारत में  एक दिन पहले16 दिसंबर को रिलीज होगी। Sony Pictures Entertainment ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए सोमवार को रिलीज की नई तारीख की जानकारी दी। हालांकि, मूवी को एक दिन पहले रिलीज किए जाने का कारण नहीं बताया गया है। Gadgets 360 ने कंपनी से इस बारे में संपर्क किया है और जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा। देश में स्पाइडर-मैन के प्रशंसकों के लिए यह एक अच्छी खबर है क्योंकि उनका इंतजार एक दिन कम हो जाएगा। अगर प्रिव्यू होता है तो मूवी को 15 दिसंबर की शाम को देखा जा सकेगा।

फिनलैंड, फ्रांस, आयरलैंड, इंडोनेशिया, इटली, नॉर्वे, रूस, दक्षिण कोरिया, स्वीडन और ब्रिटेन में स्पाइडर-मैनः नो वे होम 15 दिसंबर को रिलीज होगी। भारत के अलावा अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चिली, कोलंबिया, डेनमार्क, जर्मनी, हंगरी, मलेशिया, मेक्सिको, नीदरलैंड, पुर्तगाल, सिंगापुर, स्लोवाकिया और यूक्रेन में इसे 16 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

अमेरिका, कनाडा, बुल्गारिया, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, रोमानिया, स्पेन और तुर्की में यह 17 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। हालांकि, हांगकांग और सऊदी अरब में दर्शकों को इसके लिए 23 दिसंबर तक इंतजार करना होगा। जापान में इसे 7 जनवरी और फिलीपींस में 8 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।  

स्पाइडर-मैन: नो वे होम में Tom Holland सुपरहीरो के तौर पर वापसी कर रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड MJ की भूमिका Zendaya निभाएंगी। नई स्पाइडर-मैन मूवी में इस सीरीज की पुरानी मूवीज से कुछ विलेन के किरदार लौट रहे हैं। इनमें Electro के तौर पर Jamie Foxx और Doctor Octopus के तौर पर Alfred Molina शामिल हैं। ये दोनों विलेन स्पाइडर मैन 2 में दिखे थे। इसके अलावा स्पाइडर-मैन से Green Goblin के तौर पर Willem Dafoe, स्पाइडर-मैन 3 से Sandman के तौर पर  Thomas Haden और द अमेजिंग स्पाइडर-मैन से Lizard के तौर पर विलेन की भूमिका नई मूवी में Rhys Ifans के पास है। 
Advertisement

भारत में स्पाइडर-मैन सीरीज की मूवीज को काफी पसंद किया जाता रहा है। इससे पहले आई इस सीरीज की सभी मूवीज ने देश में अच्छा बिजनेस किया है। स्पाइडर-मैनः नो वे होम के भी हिट होने की उम्मीद है। यह देश में मूवी थिएटर्स में रिलीज होने वाली इस वर्ष की बड़ी फिल्मों में से एक होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.