55, 65 और 77 इंच डिस्प्ले में Sony XR OLED A80K TV लॉन्च, साउंड और डिस्प्ले में नहीं कोई तोड़

Sony XR OLED A80K TV के 65 इंच मॉडल की कीमत 2,79,990 रुपये है। वहीं 77 इंच मॉडल की कीमत 6,99,900 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो ये दोनों टीवी सभी Sony Center स्टोर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स और ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
अपडेटेड: 25 जुलाई 2022 14:46 IST
ख़ास बातें
  • Sony XR OLED A80K TV के 65 इंच मॉडल की कीमत 2,79,990 रुपये है।
  • Sony XR OLED A80K TV में 55, 65 और 77 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Sony XR OLED A80K TV के 77 इंच मॉडल की कीमत 6,99,900 रुपये है।

Sony XR OLED A80K TV में 55, 65 और 77 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Sony

Sony XR OLED A80K TV सीरीज को भारत में 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर दिया गया है। Sony के अल्ट्रा-एचडी ओएलईडी टीवी वर्तमान में भारत में उपलब्ध कंपनी के सबसे महंगे और टेक्निकल फीचर्स से लैस एडवांस हैं। टीवी रेंज डॉल्बी विजन फॉरमेट तक एचडीआर का सपोर्ट करता है। साथ ही डॉल्बी एटमॉस ऑडियो के लिए सपोर्टन करता है और Google टीवी यूजर इंटरफेस के साथ एंड्रॉइड टीवी सॉफ्टवेयर पर काम करता है।
 

Sony XR OLED A80K TV की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Sony XR OLED A80K TV के 65 इंच मॉडल की कीमत 2,79,990 रुपये है। वहीं 77 इंच मॉडल की कीमत  6,99,900 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो ये दोनों टीवी सभी Sony Center स्टोर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स और ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होंगे। फिलहाल Sony XR OLED A80K TV के 55 इंच वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं है, हालांकि यह भारत में जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। मार्केट में इन स्मार्ट टीवी की टक्कर LG C2 Evo Smart OLED TV रेंज और Samsung QN95B TV सीरीज से होगी।
 

Sony XR OLED A80K के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Sony XR OLED A80K TV में 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है जो कि Ultra HD 3840x2160 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती हैं। Sony XR OLED A80K TV सीरीज में Cognitive Processor XR दिया गया है जो कि बेहतर और ज्यादा एडेप्टिव परफॉर्मेंस बेस्ड कंटेंट और व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

इन प्रीमियम टीवी में Dolby Vision, HDR10 और HLG के साथ हाई डायनेमिक रेंज कंटेंट प्रदान किया जाता है। Dolby Atmos और DTS डिजिटल सराउंड साउंड फॉर्मेट के लिए भी सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि XR OLED A80K टीवी पर अन्य फॉर्मेट और एन्हांसमेंट फीचर्स जैसे IMAX एन्हांस्ड और नेटफ्लिक्स एडैप्टिव कैलिब्रेटेड मोड भी सपोर्ट करते हैं। Sony A80K सीरीज टीवी Android TV सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं, जिसमें Google TV यूजर इंटरफेस मिलता है। इस टीवी में Netflix, YouTube, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar जैसी विभिन्न ऐप्स मिलता हैं। इसमें बिल्ट इन Google Chromecast दिया गया है जो कि कंपेटिबल डिवाइस जैसे कि Apple AirPlay 2 और होमकिट सपोर्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

स्क्रीन टाइप

OLED

डाइमेंशन

1448mm x 836mm x 53mm

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

77.00 इंच

स्क्रीन टाइप

OLED

डाइमेंशन

1722mm x 998mm x 54mm

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
रिव्यू
  • Design
  • Performance
  • Value for Money
  • Software
  • Features
  • Good
  • Straightforward design, good remote
  • Excellent black levels, good contrast
  • Sharp, realistic picture
  • Decent sound quality
  • Very good software and features
  • Consistent, reliable performance
  • Bad
  • Not very bright
  • Visible glare on screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

OLED

डाइमेंशन

1227mm x 712mm x 53mm

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  2. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  3. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  8. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  3. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  4. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  6. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  7. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  8. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  9. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  10. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.