Skyworth A4E सीरीज 4K TV 55 इंच-85 इंच डिस्प्ले में हुए बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें सबकुछ

Skyworth A4E कॉम्पैक्ट 55 इंच मॉडल की कीमत 2099 युआन (लगभग 24,175 रुपये) है। इसके बाद यह 65 इंच की कीमत 2799 युआन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2024 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Skyworth A4E कॉम्पैक्ट 55 इंच मॉडल की कीमत 2099 युआन (लगभग 24,175 रुपये)
  • स्काईवर्थ A4E 4K टीवी में 55 इंच से लेकर 85 इंच की डिस्प्ले है।
  • Skyworth A4E में LCD के बावजूद 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट प्रदान करती है।

Skyworth A4E Series में 85 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Skyworth

Skyworth स्काईवर्थ ने इस साल की शुरुआत में चीन में 4K टीवी की अपनी A4E सीरीज की घोषणा की थी जो कि 55 इंच से लेकर 85 इंच डिस्प्ले में उपलब्ध है। यह मिनीएलईडी तकनीक को टक्कर देने वाले फीचर्स प्रदान करती है। अब टीवी चीन में JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यहां हम आपको Skyworth A4E सीरीज 4K TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Skyworth A4E सीरीज की कीमत


Skyworth A4E कॉम्पैक्ट 55 इंच मॉडल की कीमत 2099 युआन (लगभग 24,175 रुपये) है। इसके बाद यह 65 इंच की कीमत 2799 युआन (लगभग 32,262 रुपये), 75 इंच की कीमत 3599 युआन (लगभग 41,515 रुपये) और 85 इंच मॉडल की कीमत 5599 युआन (लगभग लगभग 64,524 रुपये) है।


Advertisement
Skyworth A4E सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


Skyworth A4E सीरीज में एलसीडी पैनल के बावजूद 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है जो कि स्पोर्ट्स और एक्शन फिल्म जैसी फास्ट स्पीड वाले कटंटे के दौरान स्मूथ विजुअल प्रदान करती है। डिस्प्ले 400 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करती है, जबकि 130% sRGB कलर गेमट वाइब्रेंट और सटीक कलर्स का वादा करता है। इसके अलावा 0.99 से कम का डेल्टा ई रियर इमेज को रिप्रोड्यूस करते हुए मॉनिटर लेवल कलर एक्यूरेसी की गारंटी देता है।

A4E सीरीज में तनाव को कम करने के लिए चौगुनी हार्डवेयर आई प्रोटेक्शन शामिल है। MEMC (मोशन एस्टीमेशन, मोशन कंपंसेशन) टेक्नोलॉजी मोशन ब्लर को कम करके बेहतर अनुभव प्रदान करती है। टीवी आसान कंट्रोल के लिए ड्यूल लैंग्वेज वाले वॉयस इनपुट/आउटपुट का भी सपोर्ट करते हैं। A4E सीरीज ड्यूल कोर A55 और A75 प्रोसेसर के कॉम्बिनेशन के साथ एक पंच पैक करती है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स और डाउनलोड किए गए कंटेंट के लिए उचित स्पेस मिलता है। ये टीवी Cool Open System 9.2 पर चलते हैं, जो यूजर्स फ्रेंडली स्मार्ट टीवी अनुभव प्रदान करता है।
Advertisement

स्काईवर्थ ए4ई सीरीज में HiFi-ग्रेड ड्यूल बैंड स्पीकर और एक इंडीपेंडेंट सबवूफर हैं जो कि कुल 50W की पावरफुल साउंड प्रदान करता है। A4E सीरीज एचडीएमआई 2.1, यूएसबी 3.0 और ड्यूल ड वाईफाई समेत कनेक्टिविटी ऑप्शन से लैस है। इससे टीवी मॉड्रन स्ट्रीमिंग सर्विस, गेमिंग कंसोल और इंटरनेट ब्राउजिंग हो सकती है।
Advertisement

Youku ZREAL फ्रेम एन्जॉयमेंट जोन हाई फ्रेम रेट और 4K रेजॉल्यूशन में कंटेंट की लाइब्रेरी का एक्सेस प्रदान करता है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 85 इंच मॉडल यूनिक ऑडियोविजुअल मैचिंग सिस्टम के साथ शानदार अनुभव प्रदान करता है। यह सिस्टम कमरे के माहोल के आधार पर पिक्चर और साउंड क्वालिटी को ऑटोमैटिक तौर पर कैलिब्रेट करती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.