85, 75, 65, 55 इंच 120Hz डिस्प्ले के साथ Skyworth A4E 4K TV हुए लॉन्च, जानें कीमत

सीरीज के 85 इंच साइज मॉडल में एक खास फीचर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मार्च 2024 09:38 IST
ख़ास बातें
  • Skyworth A4E 4K TV 55 इंच से लेकर 85 इंच तक साइज में आते हैं।
  • टीवी में डुअल कोर चिपसेट A55 और A75 दिए गए हैं।
  • इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

Skyworth A4E 4K TV में डुअल कोर A55 और A75 चिपसेट्स का इस्तेमाल किया गया है।

Photo Credit: techweekmag

Skyworth ने चीन में अपनी नई 4K टीवी रेंज लॉन्च की है। Skyworth A4E टीवी सीरीज में कंपनी ने 55 इंच से लेकर 85 इंच साइज तक के टीवी पेश किए हैं। टीवी में LCD पैनल दिया गया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 400 निट्स ब्राइटनेस दी गई है और 130 प्रतिशत sRGB कलर गेमट सपोर्ट है। टीवी में डुअल कोर चिपसेट A55 और A75 दिए गए हैं। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। 
 

Skyworth A4E 4K TV price

Skyworth A4E 4K TV 55 इंच से लेकर 85 इंच तक साइज में आते हैं। 55 इंच के टीवी की कीमत (via) 2199 युआन (लगभग 25,318 रुपये) है। जबकि 85 इंच साइज टीवी की कीमत 5599 युआन (लगभग 64,500 रुपये) है। 
Advertisement
 

Skyworth A4E 4K TV specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, स्मार्ट TV में 55 इंच से लेकर 85 इंच साइज LCD पैनल दिया गया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 400 निट्स ब्राइटनेस दी गई है और 130 प्रतिशत sRGB कलर गेमट सपोर्ट है। टीवी में डुअल कोर A55 और A75 चिपसेट्स का इस्तेमाल किया गया है। इनके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ये टीवी Cool Open System 9.2 पर रन करते हैं। इनमें डुअल बैंड स्पीकर दिए गए हैं जो 50W की पावर के साथ आते हैं। टीवी में आई प्रोटेक्शन फीचर भी है जिससे ये आंखों को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। मोशन एस्टीमेशन, मोशन कंपेनसेशन (MEMC) सपोर्ट भी इनमें दिया गया है जिससे कि मोशन ब्लर इफेक्ट को ये कम करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में HDMI 2.1, USB 3.0, और डुअल बैंड WiFi दिया गया है। कंपनी ने इनमें Youku ZREAL Frame Enjoyment Zone नाम से एक फीचर दिया है जिसमें कि हाई फ्रेम रेट 4K रिजॉल्यूशन में कंटेंट देखा जा सकता है। सीरीज के 85 इंच साइज मॉडल में एक खास फीचर दिया गया है। इसमें ऑडियो विजुअल मैचिंग सिस्टम दिया गया है जो पर्सेनलाइज्ड एनवायरमेंटल कैलिब्रेशन देता है जिससे कि किसी भी कमरे के वातावरण के अनुसार पिक्चर और साउंड क्वालिटी एडजस्ट हो सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.