Samsung ने 83 और 77 इंच वाले TV किए लॉन्च, जानें कीमत

Samsung के दोनों टीवी के स्पेसिफिकेशंस समान हैं, जिनमें HLG, HDR10+, HDR10+ एडेप्टिव और HDR10+ गेमिंग सपोर्ट शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2023 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung टीवी में HLG, HDR10+, HDR10+ एडेप्टिव सपोर्ट मिलता है।
  • सैमसंग के टीवी नए क्वांटम न्यूरल प्रोसेसर पर काम करते हैं।
  • Samsung S89C और S91C OLED टीवी में एक सोलर सेल रिमोट भी है।

Samsung S89C में 77 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आखिरकार यूरोप में LG डिस्प्ले से WOLED पैनल वाला अपना पहला टीवी लॉन्च कर दिया है। टीवी दो वेरिएंट S89C और S91C में उपलब्ध हैं, जिनमें 77-इंच और 83-इंच डिस्प्ले आती है। यानी कि सैमसंग ने कुल मिलाकर 4 सैमसंग OLED टीवी यूरोपीय बाजार में उतारे हैं। Samsung  S89C वेरिएंट के 77-इंच का मॉडल नंबर QE77S89C और 83 इंच का मॉडल नंबर QE83S89C हैं। वहीं S91C वेरिएंट के 77-इंच का मॉडल नंबर QT77S91C और 83-इंच का मॉडल नंबर QT83S91C है। यहां हम आपको Samsung के नए स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं।


Samsung S89C और S91C WRGB OLED TV के फीचर्स

Gizmochina के अनुसार, Samsung के दोनों टीवी के स्पेसिफिकेशंस समान हैं, जिनमें HLG, HDR10+, HDR10+ एडेप्टिव और HDR10+ गेमिंग सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा 100% DCI-P3 कलर स्पेस कवरेज और पैनटोन वैलिडेट सर्टिफिकेशन भी है। गेमिंग के लिए HDR10+ सपोर्ट के अलावा टीवी में AMD FreeSync प्रीमियम सर्टिफिकेशन भी है। पैनल का रिस्पॉन्स टाइम 0.1 ms GTG और रिफ्रेश रेट 144Hz तक है।
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में एक ऑप्टिकल ऑडियो आउट पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट, 3 यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, चार HDMI 2.1 पोर्ट भी हैं जो HFR और VRR का सपोर्ट करते हैं। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 5, वाई-फाई डायरेक्ट, वायरलेस डीएक्स, डीएलएनए, एयरप्ले 2, मिराकास्ट, मल्टीव्यू, स्मार्टव्यू और ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो सैमसंग टीवी नए क्वांटम न्यूरल प्रोसेसर पर काम करते हैं जो कि 4K अपस्केलिंग का भी सपोर्ट करते हैं। ऑडियो के मामले में टीवी में वायरलेस डॉल्बी एटमॉस, क्यू-सिम्फनी 2.0, एक्टिव वॉयस एम्पलीफायर, एडेप्टिव साउंड प्लस और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट के साथ 40W 2.1-चैनल स्पीकर सेटअप है। Samsung S89C और S91C OLED टीवी में एक सोलर सेल रिमोट भी है जिसे एंबिएंट लाइट, नजदीकी रेडियो वेव्स या यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल करके चार्ज कर सकते हैं।
Advertisement

टीवी के अन्य फीचर्स में एलेक्सा, बिक्सबी, गेम बार, गूगल असिस्टेंट, सैमसंग गेमिंग हब, Samsung हेल्थ, Samsung टीवी प्लस, स्मार्टथिंग्स, स्मार्टथिंग्स हब और सुपर अल्ट्रावाइड गेमव्यू शामिल हैं। ​​डिजाइन की बात की जाए तो इन दोनों स्मार्ट टीवी में एक स्लिक, वर्चुअल बैजेल फ्री डिजाइन के साथ एक स्ट्रीमलाइन्ड स्टैंड दिया गया है। ज्यादा मॉड्रन लुक के लिए इस टीवी को दीवार पर भी लगा सकते हैं।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.