Samsung ने 75 इंच तक कई गेमिंग टीवी किए लॉन्च, जानें कीमत

Samsung QX2 Ultra-thin Gaming TV को प्रोफेशनल गेम डिस्प्ले सर्टिफिकेट मिला है। इसके अलावा इस टीवी में 120 हर्टज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही शानदार पिक्चर क्वालिटी के लिए Samsung ने इस टीवी में HDR10+ टेक्नोलॉजी दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2021 19:03 IST
ख़ास बातें
  • Samsung QX2 Ultra-thin Gaming TV में मिलेंगे 75 इंच तक के स्क्रीन साइज
  • सैमसंग क्यूएक्स2 अल्ट्रा-थिन गेमिंग टीवी में दिए गए हैं 20 वॉट पावर ऑडियो
  • फिलहाल यह टीवी चीन में लॉन्च किए गए हैं
Samsung QX2 Ultra-thin Gaming TV को कंपनी के नए गेमिंग स्मार्ट टीवी के तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्ट गेमिंग टीवी को तीन स्क्रीन साइज़ में पेश किया है, वो हैं 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच। इस स्मार्ट टीवी की खासियतों की बात करें, तो इस टीवी को प्रोफेशनल गेम डिस्प्ले सर्टिफिकेट मिला है। इसके अलावा इस टीवी में 120 हर्टज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही शानदार पिक्चर क्वालिटी के लिए Samsung ने इस टीवी में HDR10+ टेक्नोलॉजी दी है। टीवी के लिए प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है, जबकि इसकी सेल 14 अप्रैल से शुरू की जाएगी।
 

Samsung QX2 Ultra-thin Gaming TV price

जैसे कि हमने बताया Samsung QX2 Ultra-thin Gaming TV को तीन स्क्रीन साइज़ में पेश किया गया है, जो है 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच। 55 इंच के मॉडल की कीमत CNY 6,999 (लगभग 79,700 रुपये) है। वहीं, 65 इंच के मॉडल की कीमत CNY 8,999 (लगभग 1,02,430 रुपये) है। आखिरी और 75 इंच के वेरिएंट की कीमत CNY 14,999 (लगभग 1,70,804 रुपये) है। टीवी की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है, जबकि सेल 14 अप्रैल से शुरू की जाएगी। वहीं, जो ग्राहक टीवी के लिए प्री-बुकिंग करते हैं, उन्हेंन टीवी के साथ Samsung wireless Bluetooth headset CNY 699 (लगभग 7,956 रुपये) की कीमत  में खरीदने का मौका मिलेगा।
Advertisement
 

Samsung QX2 Ultra-thin Gaming TV specifications, features

सैमसंग क्यूएक्स2 अल्ट्रा-थिन गेमिंग टीवी में 4के 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है। पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें HDR10+ टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है, जो कि रेवलेंट कलर और ब्राइटनेस को कभी भी रियल-टाइम सीन्स के अनुसार एडजस्ट कर सकता है। इसके अलावा यह टीवी क्वांटम डॉट 4के प्रोसेसर से लैस है, जो कि अल्ट्रा-वाइड व्यूविंग एंगल को सपोर्ट करता है और यह 21:9 रेशियो को 32:9 रेशियो में एडजस्ट करता है। ताकि आप ज्यादा व्यूविंग एरिया के साथ बेहतरीन गेमिंग अनुभव का आनंद ले सकें।

इसके अलावा इसमें 20 वॉट पावर ऑडियो सिस्टम के साथ 27mm अल्ट्रा-थिन बॉडी फीचर की गई है।  इसके साथ इस टीवी में HDMI 2.1 इंटरफेस दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.