Samsung ने 85 इंच साइज तक के स्मार्ट TV लॉन्च किए, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Neo QLED टीवी सीरीज़ और The Frame के नए अपग्रेडेड मॉडल्स की कीमत की घोषणा कर दी है। The Frame के 43 इंच साइज़ की कीमत 999 डॉलर (लगभग 72,000 रुपये) है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 फरवरी 2021 08:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung The Frame टीवी रेंज की शुरुआत 43 इंच मॉडल से होती है
  • 43 इंच मॉडल लगभग 72,000 रुपये और 85 इंच लगभग 2,17,000 रुपये में आता है
  • वहीं QLED 4K रेंज की शुरुआती कीमत 549 डॉलर (लगभग 39,000 रुपये) है

Samsung The Frame TV सीरीज़ की शुरुआत 999 डॉलर (लगभग 72,000 रुपये) से होती है

Samsung ने इस साल जनवरी में हुए CES 2021 में अपनी नई Neo QLED सीरीज़ और The Frame मॉडल्स को पेश किया था, लेकिन उस समय कंपनी ने नए मॉडल्स की कीमत का खुलासा नहीं किया था। अब कंपनी ने इन मॉडल्स की कीमत का खुलासा कर दिया है और कथित तौर पर सैमसंग इन टीवी मॉडल्स की शिपमेंट अगले महीने से शुरू कर देगी। हालांकि चुनिंदा साइज़ को अप्रैल में रिलीज़ किया जाएगा। बता दें कि Samsung के Neo QLED TV को हाल ही में एक जर्मन मैग्जीन ने 'Best TV of all time' (आज तक का बेस्ट टीवी) के खिताब से नवाज़ा है।

Techradar की रिपोर्ट के अनुसार Samsung ने अपनी Neo QLED टीवी सीरीज़ और The Frame के नए अपग्रेडेड मॉडल्स की कीमत की घोषणा कर दी है। सैमसग के फ्रेम टीवी मॉडल्स से शुरुआत करते हैं। नए मॉडल्स की कीमत 2020 के मॉडल्स के आसपास ही रखी गई है। The Frame के 43 इंच साइज़ की कीमत 999 डॉलर (लगभग 72,000 रुपये) है। वहीं, इसका 50 इंच मॉडल 1,299 डॉलर (लगभग 94,000 रुपये) और 55 इंच मॉडल 1,499 डॉलर (लगभग 1,08,500 रुपये) में बेचा जाएगा। The Frame के 65 इंच और सबसे बड़े 75 इंच साइज़ की कीमत क्रमश: 1,999 डॉलर (लगभग 1,44,500 रुपये) और 2,999 डॉलर (लगभग 2,17,000 रुपये) है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि ये सभी मॉडल 1 अप्रैल से रिलीज़ किए जाएंगे।
Advertisement

The Frame मॉडल्स के अलावा Samsung ने अपनी नई QLED टीवी रेंज के सभी मॉडल्स की कीमत बता दी है। इस रेंज की सबसे सस्ती सीरीज़ Q60A है, जिसके कई साइज़ में मॉडल्स उपलब्ध हैं। इसके 43 इंच बेस मॉडल की कीमत 549 डॉलर (लगभग 39,000 रुपये) है और सीरीज़ का सबसे हाई-एंड मॉडल 85 इंच साइज़ के साथ आता है, जिसकी कीमत 2,599 डॉलर (लगभग 1,88,000 रुपये) है।

Q70A QLED रेंज भी कई साइज़ में आती है। रेंज की शुरुआत 55 इंच साइज़ से होती है, जिसकी कीमत 949 डॉलर (लगभग 68,500 रुपये) है और इसका 85 इंच वाला सबसे बड़ा साइज़ 2,999 डॉलर (लगभग 2,17,000 रुपये) कीमत पर खरीदा जा सकता है। अगली रेंज Q80A QLED है, जिसके सबसे छोटे 55 इंच साइज़ को 1,299 डॉलर (लगभग 94,000 रुपये) और सबसे बड़े साइज़ 85 इंच मॉडल को 3,699 (लगभग 2,68,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। बिल्कुल नया Neo QLED Quantum 4K TV Q85A 1,599 डॉलर (लगभग 1,15,700 रुपये) से शुरू होता है। यह कीमत 55 इंच साइज़ की है। सबसे बड़ा साइज़ 85-इंच है, जिसकी कीमत 4,999 (लगभग 3,62,000 रुपये) है।
Advertisement

इन सभी 4K QLED मॉडल्स की शिपिंग 25 मार्च तक शुरू कर दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.