10000mAh कैपेसिटी, सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ Samsung Galaxy 25W बैटरी पैक पेश, जानें सबकुछ

25W वायर्ड चार्जिंग कैपेसिटी के साथ दो यूएसबी-सी पोर्ट से 10,000mAh पावर बैंक आउटपुट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस डिवाइस की लंबाई 148 मिमी, चौड़ाई 70 मिमी, मोटाई 16 मिमी और वजन 210 ग्राम है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2022 09:00 IST
ख़ास बातें
  • सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ Samsung Galaxy 25W बैटरी पैक लॉन्च कर दिया है।
  • Samsung Galaxy 25W बैटरी पैक का वजन करीब 200 ग्राम है।
  • Samsung Galaxy 25W बैटरी पैक की कीमत की जानकारी इस समय नहीं है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने 10000mAh कैपेसिटी और सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ Samsung Galaxy 25W बैटरी पैक लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy बैटरी पैक यूएसबी टाइप-सी के जरिए एक साथ दो डिवाइस को चार्ज कर सकता है। आपको बता दें कि एक टिपस्टर द्वारा डिवाइस की जानकारी लीक करने के कुछ हफ्ते बाद नया Samsung Galaxy बैटरी पैक जारी किया गया है।
 

Samsung Galaxy 25W बैटरी पैक के स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy 25W बैटरी पैक का वजन करीब 200 ग्राम है। यह सोल कलर के साथ प्लास्टिक डिजाइन से लैस है। यह गैलेक्सी डिवाइसेज के लिए एक पावर बैंक है और 25W तक चार्जिंग प्रदान कर सकता है। इसके जरिए Galaxy S22 को तेजी से चार्ज किया जा सकता है लेकिन Galaxy S22 Ultra को चार्ज करने में मुश्किल है। कंपेटिबल यूएसबी-सी एडाप्टर से कनेक्ट होने पर नए पावर बैंक को 25W के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। इस बैटरी पैक के लिए इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक 20 प्रतिशत रिसाइकिल मैटेरियल से बना है।

25W वायर्ड चार्जिंग कैपेसिटी के साथ दो यूएसबी-सी पोर्ट से 10,000mAh पावर बैंक आउटपुट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस डिवाइस की लंबाई 148 मिमी, चौड़ाई 70 मिमी, मोटाई 16 मिमी और वजन 210 ग्राम है। ऐसे में नया सैमसंग पावर बैंक मार्केट में मौजूद अन्य की तुलना में थोड़ा भारी और बड़ा है। डिवाइस 20 सेमी यूएसबी-सी केबल के साथ आएगा। इसलिए अगर आप दोनों यूएसबी-सी पोर्ट का एक साथ इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको एक एक्स्ट्रा केबल खरीदनी होगी। ड्यूल चार्जिंग में अधिकतम स्पीड 9W है, जो पावर बैंक की कुल 25W कैपेसिटी से बहुत कम है। 
Advertisement
 

Samsung Galaxy 25W बैटरी पैक की कीमत


कीमत की बात की जाए तो  Samsung Galaxy 25W बैटरी पैक की कीमत की जानकारी इस समय नहीं है। हालांकि यह कंपनी की बेल्जियन वेबसाइट पर लिस्टेड कर दिया गया है। जल्द ही इसको लेकर अधिक जानकारी मिल सकती है। Samsung ने नए पावर बैंक की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में भी कोई जानकारी नहीं प्रदान की है। ऐसी उम्मीद है कि डिवाइस अन्य मार्केट में उपलब्ध हो सकता है। पावर बैंक कई कलर ऑप्शन में भी आ सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.