60W साउंड वाला पोर्टेबल स्पीकर Portronics Thunder 2.0 लॉन्च, RGB लाइट्स भी, जानें कीमत

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2024 16:46 IST
ख़ास बातें
  • स्पीकर में USB ड्राइव की मदद से भी कनेक्टिविटी उपलब्ध है।
  • चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट की सुविधा मौजूद है।
  • दावा है कि सिंगल चार्ज में इसकी बैटरी 6 घंटे तक चल सकती है।

Portronics Thunder 2.0 पोर्टेबल TWS स्पीकर 60W आउटपुट के साथ आता है।

Photo Credit: Portronics

Portronics की ओर से होम म्यूजिक और पार्टी लवर्स के लिए नया Thunder 2.0 TWS स्पीकर लॉन्च किया गया है। इसमें RGB लाइट्स का सपोर्ट है जो पार्टी जैसे मौकों और भी दिलखुश बना सकती हैं। साथ ही आउटडोर इस्तेमाल के लिए कंपनी ने IPX6 रेटिंग इसे दी है। स्पीकर में 60W की पावर आउटपुट मिलती है। कंपनी के अनुसार, इसमें ट्विन ट्विटर, डुअल बेस ड्राइवर, और पैसिव रेडिएटर लगे हैं जो हर तरह के म्यूजिक टूयून्स को हैंडल कर सकते हैं, और म्यूजिक का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिल सकता है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और फीचर्स। 
 

Portronics Thunder 2.0 TWS Speaker Price

Portronics Thunder 2.0 TWS स्पीकर की कीमत Rs. 5,699 है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Portronics.com से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा स्पीकर खरीद के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon.in, Flipkart.com आदि पर भी उपलब्ध होगा। कंपनी इसके साथ 12 महीने की वारंटी दे रही है। 
 

Portronics Thunder 2.0 TWS Speaker Specifications

Portronics Thunder 2.0 पोर्टेबल TWS स्पीकर 60W आउटपुट के साथ आता है। यह RGB लाइट्स से लैस है जो म्यूजिक के साथ ही सिंक हो जाती हैं और रंग बदलती हैं। ये लाइट्स साइड बेस रेडिएटर्स पर मौजूद हैं। Thunder 2.0 में कंपनी ने आकर्षक फेबरिक फिनिश दी है। स्पीकर को IPX6 रेटिंग मिली है जो इसे वाटर रसिस्टेंट बनाती है। कंपनी के अनुसार, इसमें ट्विन ट्विटर, डुअल बेस ड्राइवर, और पैसिव रेडिएटर लगे हैं जो हर तरह के म्यूजिक टूयून्स को हैंडल कर सकते हैं।

Photo Credit: Portronics

 
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से यह वायरलेस कनेक्टिविटी प्रदान करता है। वहीं, स्पीकर में USB ड्राइव की मदद से भी कनेक्टिविटी उपलब्ध है। यह टीवी या प्रोजक्टर जैसे डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इसकी बैटरी 6 घंटे तक चल सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट की सुविधा मौजूद है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.