150W साउंड के साथ जमा देगा पार्टी का माहौल! लॉन्च हुआ Portronics Nebula X स्पीकर, जानें कीमत

Portronics ने Nebula X 150W Party Speaker लॉन्च कर दिया है। इसमें Karaoke Mic, RGB Lights और 6 घंटे का बैकअप दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अगस्त 2025 18:08 IST
ख़ास बातें
  • 150W पावर आउटपुट और बास-बूस्ट टेक्नोलॉजी
  • Karaoke Mic और TWS पेयरिंग का सपोर्ट
  • 6 घंटे बैकअप, RGB Lights और Type-C चार्जिंग, कीमत 9,499 रुपये

Portronics Nebula X की भारत में कीमत 9,499 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Portronics

इंडियन कंज्यूमर टेक ब्रांड Portronics ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को और बढ़ाते हुए नया पार्टी स्पीकर Nebula X लॉन्च कर दिया है। इसमें 150W का पावरफुल आउटपुट, बेस-बूस्ट टेक्नोलॉजी, RGB LED लाइटिंग और वायरलेस Karaoke Mic जैसी खूबियां दी गई हैं। साथ ही, TWS (ट्रू वायरलेस स्टीरियो) मोड में दो स्पीकर पेयर करने का ऑप्शन भी है, जिससे साउंड एक्सपीरियंस डबल हो जाता है और साथ ही सराउंड साउंड का एक्सपीरिएंस लिया जा सकता है। इसमें हैंडल, टच-सेंसिटिव कंट्रोल्स और कनेक्टिविटी के लिए USB In, AUX In और Type-C चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

Portronics Nebula X 150W Wireless Party Speaker की भारत में कीमत 9,499 रुपये रखी गई है। इसे Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के ऑनलाइन-ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसके साथ कंपनी 12 महीने की वारंटी भी ऑफर कर रही है।

150W आउटपुट के साथ Nebula X पार्टी स्पीकर क्रिस्टल-क्लियर साउंड और डीप रूम-फिलिंग बेस देने का दावा करता है। साथ ही, Karaoke Mic का फीचर इसे पार्टी-रेडी गैजेट बना देता है, जिससे यूजर्स गाना गा सकते हैं, होस्ट कर सकते हैं या अनाउंसमेंट भी कर सकते हैं।

इस स्पीकर को स्लीक मैट-ब्लैक फिनिश और म्यूजिक-बीट्स के साथ सिंक होने वाली RGB LED स्ट्रिप के साथ पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह पार्टी का माहौल तुरंत बना देता है। साथ ही, इसमें एक हैंडल भी है, जिससे इसे कैरी करना आसान होगा। साइड पैनल पर टच कंट्रोल्स से प्लेबैक और कनेक्टिविटी को मैनेज किया जा सकता है।

Portronics Nebula X में रीचार्जेबल बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 6 घंटे का प्ले टाइम देने का दावा करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB In, AUX In, और Type-C चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं। अगर आपको और भी बड़े लेवल पर पार्टी साउंड चाहिए, तो यूजर्स दो Nebula X स्पीकर्स को TWS मोड में कनेक्ट कर सकते हैं। इस तरह का सेटअप आउटडोर और बड़े स्पेस में थिएटर-जैसा एक्सपीरियंस दे सकता है।

Advertisement

Portronics Nebula X की कीमत कितनी है?

इसकी कीमत 9,499 रुपये रखी गई है।

यह स्पीकर कहां से खरीदा जा सकता है?

Nebula X को Portronics.com, Amazon, Flipkart और देशभर के ऑनलाइन-ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

क्या इसमें Karaoke Mic दिया गया है?

हां, इसमें वायरलेस Karaoke Mic शामिल है।

Advertisement

बैटरी बैकअप कितना है?

कंपनी का दावा है कि यह 6 घंटे का नॉन-स्टॉप प्ले टाइम देता है।

क्या इसमें RGB Lights भी मिलती हैं?

इसमें RGB LED स्ट्रिप दी गई है, जो म्यूजिक बीट्स के साथ सिंक होती है।

Nebula X स्पीकर का ऑडियो आउटपुट कितना है?

यह 150W आउटपुट देता है, जो बड़े स्पेस और आउटडोर पार्टी के लिए काफी है।

Advertisement

इसमें कौन-कौन से पोर्ट दिए गए हैं?

इसमें USB In, AUX In और Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं।

क्या दो स्पीकर्स को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है?

हां, इसमें TWS (True Wireless Stereo) मोड का सपोर्ट है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.