Plan A Plan B मूवी का पहला ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें धमाकेदार वीडियो

Plan A Plan B का अनोखा ट्रेलर एक सफल वकील कौस्तुभ चौगुले (देशमुख) के साथ शुरू होता है, जो अपने एक कर्मचारी के लिए बिजनेस प्लान तैयार करता है।

विज्ञापन
Written by Rahul Chettiyar, अपडेटेड: 13 सितंबर 2022 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Plan A Plan B फिल्म Netflix पर 30 सितंबर को रिलीज होगी
  • इसमें Riteish Deshmukh और Tamannaah Bhatia मुख्य भूमिका निभा रहे हैं
  • House Arrest के लिए प्रसिद्ध Shashanka Ghosh ने फिल्म को डायरेक्ट किया है

Plan A Plan B फिल्म Netflix पर 30 सितंबर को रिलीज होगी।

Plan A Plan B का ट्रेलर जारी हो गया है। नेटफ्लिक्स (Netflix) ने अपनी अपकमिंग भारतीय रोम-कॉम के लिए पहले ट्रेलर को पेश कर दिया है, जिसमें रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म एक तलाक के वकील और एक ईमानदार मैचमेकर के बीच एक अप्रत्याशित मैच के इर्द-गिर्द फोकस करती है, जो यह निर्धारित करने के लिए संघर्ष करते हैं कि किसके आदर्श सही हैं। हाउस अरेस्ट (House Arrest) के लिए प्रसिद्ध शशांक घोष (Shashanka Ghosh) ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और इसकी स्क्रिप्ट रजत अरोड़ा द्वारा लिखी गई है। Plan A Plan B मूवी 30 सितंबर को विशेष रूप से Netflix पर रिलीज होगी।

Plan A Plan B का अनोखा ट्रेलर एक सफल वकील कौस्तुभ चौगुले (देशमुख) के साथ शुरू होता है, जो अपने एक कर्मचारी के लिए बिजनेस प्लान तैयार करता है। वह निराली वोरा (भाटिया) से कहता है "प्लान ए, आप लोगों की शादी करवाओ। प्लान बी, मैं उनके तलाक के मामलों को संभालता हूं।" वोरा एक मैचमेकर है, जो उसके बगल के कार्यालय में काम करती है। कुछ कट्स में पता चलता है कि चौगुले को लंबे संबंधों में कभी भी सफलता हाथ नहीं लगी। वोरा, हालांकि, इसके ठीक विपरीत है। वे एक मनोवैज्ञानिक व मैरेज काउंसलर हैं, जो सच्चे, लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों में विश्वास करती हैं।



Plan A Plan B ट्रेलर कहानी की जड़ को बनाते हुए दो पात्रों के बीच संघर्ष को दिखाता है। चौगुले को एक अभिमानी व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, जो 'विवाह करना बेकार है' जैसे विचार को सच साबित करने में लगा है। हालांकि, इसके बाद ट्रेलर सीधा दोनों के बीच रोमांस की ओर बढ़ जाता है।
Advertisement

दोनों की जोड़ी एक टेस्ट के जरिए एक-दूसरे के प्रति अनुकूलता को मापने की भी कोशिश करते हैं, जिसमें उन्हें मात्र 35 प्रतिशत स्कोर मिलता है। यह संभवतः उन्हें अलग करने का कारण बनता है - जैसा कि प्लान ए प्लान बी ट्रेलर के अंत में देखा गया है - जिससे मूवी में इमोशनल टच भी पैदा होता है। नेटफ्लिक्स फिल्म में अभिनेत्री से नेता बनीं पूनम ढिल्लों और कुशा कपिला भी हैं।
Advertisement

Plan A Plan B फिल्म Netflix पर 30 सितंबर को रिलीज होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.