Philips ने भारत में लॉन्च किया अल्ट्रा फास्ट, हाईड्रेटिंग हेयर ड्रायर, जानें कीमत

Philips Hair Dryer 8000 ड्रायर ब्रशलेस डीसी मोटर टेक्नोलॉजी और थीमोशील्ड एडवांस्ड सेंसर्स के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जून 2025 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Philips Hair Dryer 8000 को 19,995 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया।
  • ड्रॉयर को अमेजन, नाइका से खरीदा  जा सकता है।
  • इसमें आपको 4 प्री-सेट मोड्स और 21 मैनुअल सेटिंग्स का ऑप्शन मिलता है।

Philips Hair Dryer 8000 को 19,995 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया।

Photo Credit: Hair

Philips ने भारत में अपने नेक्स्ट जनरेशन Philips Hair Dryer 8000 को लॉन्च कर दिया हैै। यह ड्रायर ब्रशलेस डीसी मोटर टेक्नोलॉजी और थीमोशील्ड एडवांस्ड सेंसर्स के साथ आता है। बालों को हीट डैमेज से बचाने के लिए यह ड्रॉयर अल्ट्रा स्टेबल एयरफ्लो और प्रीसाइस टैंपरेचर कंट्रोल के साथ आता है। इसका वजन काफी हल्का है, जिसके कारण आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। Philips Hair Dryer 8000 को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।          

Philips Hair Dryer 8000 Price In India

Philips Hair Dryer 8000 को भारत में 19,995 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। ड्रॉयर को लीडिंग ऑनलाइन मार्केटप्लेस जैसे अमेजन (www.amazon.in), नाइका (www.nykaa.com) और www.tirabeauty.com के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स जैसे क्रोमा, विजय सेल्स और रिलाइस डिजिटल जैसे स्टोरों से खरीदा जा सकता है। साथ ही आप इसे कंपनी की ऑनलाइन साइट www.shop.philips.co.in से खरीद पाएंगे।       

Philips Hair Dryer 8000 Features, Specifications

Philips Hair Dryer 8000 में न केवल आपको स्पीड और एफिशिएंसी मिलती है बल्कि यह आपको बेहतरीन कस्टमाइज्ड एक्सपीरियंस देता है। ड्रॉयर में आपको LED स्क्रीन भी मिल रही है, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आपको 4 प्री-सेट मोड्स और 21 मैनुअल सेटिंग्स का ऑप्शन मिलता है।      

Philips Hair Dryer 8000 में ऑटो-क्लीनिंग मोड धूल को आसानी से हटाकर इसे संभाल कर रखने में आसान बनाता है, जिससे आप इसे लॉन्ग टाइम तक इस्तेमाल कर पाएंगे। यह काफी लाइट वेट है और कंपनी के मुताबकि नॉर्मल ड्रॉयर के मुकाबले यह 50 पर्सेंट कम एनर्जी कंज्यूम करता है। 

Philips Hair Dryer 8000 को लॉन्च करते हुए फिलिप्स ग्रोथ रीजन के हेड ऑप पर्नल हेल्थ, विद्युत कौल ने कहा, हम निरंतर अपनी कंपनी की स्ट्रैटजी के तहत ऐसे इनोवेशन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो रोजमर्रा के अनुभवों को बेहतर बनाते हैं। फिलिप्स हेयर ड्रायर 8000 हमारी इसी स्ट्रैटजी का एक हिस्सा है। इंट्ट्यूटिव कंट्रोल्स और अलग-अलग स्टाइलिंग ऑप्शंस इसे इस्तेमाल करने में आसान बनाते हैं। हमें उम्मीद है कि लोगों को यह हमारा प्रॉडक्ट पसंद आएगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Philips Hair Dryer 8000, Haier dryer, Philips

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  4. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  5. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  8. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  9. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.