Philips ने 65, 55 और 48 इंच के 4K Ambilight TV किए लॉन्च, जानें कीमत

Philips 4K Ambilight OLED708 TV में 4K अल्ट्रा एचडी OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 11:00 IST
ख़ास बातें
  • Philips 4K Ambilight OLED708 TV में 4K अल्ट्रा एचडी OLED डिस्प्ले है।
  • Philips 4K Ambilight OLED708 TV क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है।
  • Philips 4K Ambilight TV ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Google TV पर काम करता है।

Philips 4K Ambilight TV में OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Philips

Philips ने Philips 4K Ambilight TV लॉन्च किया है जो कि 48-इंच से लेकर 65-इंच तक डिस्प्ले ऑप्शन में उपलब्ध है। वाइब्रेंट कलर्स जैसे OLED पैनल के साथ आने वाली सामान्य फीचर्स के अलावा यह टीवी फोटो को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए AI के साथ P5 पिक्चर इंजन का इस्तेमाल करता है। यहां हम आपको Philips 4K Ambilight TV के बारे में बता रहे हैं।


Philips 4K Ambilight TV की कीमत और उपलब्धता


नोटबुकचेक की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी में 48-इंच मॉडल को 15% की छूट के बाद €1,499 (करीब 1,35,017 रुपये) के बजाय €1,279 (करीब 1,15,202 रुपये) में खरीदा जा सकता है। जर्मनी में 55-इंच मॉडल पर 20 प्रतिशत की छूट है, जिसके बाद कीमत €1,799 (करीब 1,62,039 रुपये) से €1,444 (करीब 1,30,060 रुपये) हो जाएगी। 55-इंच मॉडल जल्द ही यूके में उपलब्ध होगा। यूके में 65-इंच मॉडल की कीमत £1,607 (करीब 1,69,953 रुपये) और जर्मनी में €1,898 (करीब 1,70,951 रुपये) है। Philips 4K Ambilight OLED708 TV को यूके और कई यूरोपीय रीजन में Amazon से खरीदा जा सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह टीवी अन्य जगहों पर कब उपलब्ध होगा।


Philips 4K Ambilight TV के स्पेसिफिकेशंस


Philips 4K Ambilight OLED708 TV में 4K अल्ट्रा एचडी OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले गेमिंग के शौकीन और एक्शन वाली फिल्मों या गेम लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। पी5 एआई परफेक्ट पिक्चर इंजन एडवांस इमेज प्रोसेसिंग एल्गोरिदम को कस्टमाइज करके फोटो की क्वालिटी को बढ़ाता है। इसके अलावा यह डॉल्बी विजन, एचडीआर10+ और एचएलजी समेत एचडीआर फॉर्मेट का सपोर्ट करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपको अपनी एचडीआर कंटेंट का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। 
Advertisement

डिजाइन के मामले में टीवी में एक स्लीक मेटल बेजल फ्रेम और साटन क्रोम स्टिक है जो कि इसे मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देते हैं। ऑडियो की बात की जाए तो इसमें 40W की आउटपुट पावर के साथ 2.0 चैनल ऑडियो सिस्टम है, जो साफ और इमर्सिव साउंड प्रदान करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4 एचडीएमआई पोर्ट, 3 यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट शामिल है। यह टीवी क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह टीवी Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसमें यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी + जैसे लोकप्रिय ऐप प्री-लोडेड आते हैं।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.