OnePlus TV मॉडल्स अब कंपनी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध

हाल ही में लॉन्च किए गए OnePlus TV U सीरीज़ और Y सीरीज़ के साथ-साथ अब OnePlus TV Q1 सीरीज़ भी oneplus.in पर बेची जा रही है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 12 अगस्त 2020 16:03 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV रेंज में कुल पांच मॉडल्स उपलब्ध है
  • OnePlus TV Q1 और Q1 Pro को वनप्लस ने 2019 में लॉन्च किया था
  • OnePlus TV 55U1, OnePlus TV 43Y1 और 32Y1 इस साल हुए हैं लॉन्च

OnePlus TV सीरीज़ को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों चैलनों पर खरीदा जा सकता है

OnePlus TV रेंज अब कंपनी के ऑनलाइन स्टोर यानी oneplus.in पर उपलब्ध होगी और ग्राहक वर्तमान में उपलब्ध किसी भी वनप्लस टीवी मॉडल को सीधे कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकेंगे। अब तक, वनप्लस टीवी रेंज ऑनलाइन सेल के लिए केवल अमेज़न पर उपलब्ध थी, लेकिन अब कंपनी इस कदम के जरिए ऑनलाइन उपलब्धता का विस्तार कर रही है। बता दें कि कंपनी की टीवी सीरीज़ में कुल पांच टीवी उपलब्ध है। इनमें पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus TV Q1 और Q1 Pro शामिल है और साथ ही हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus TV 55U1, OnePlus TV 43Y1 और 32Y1 शामिल हैं। ऑनलाइन के अलावा वनप्लस अपने ऑफलाइन वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और रिलायंस डिज़िटल आउटलेट्स के जरिए भी इन स्मार्ट टेलीविज़न को बेचेगी।

हाल ही में लॉन्च किए गए OnePlus TV U सीरीज़ और Y सीरीज़ के साथ-साथ अब OnePlus TV Q1 सीरीज़ भी oneplus.in पर बेची जा रही है। जैसा कि हमने बताया कि ये सभी टीवी अभी तक ऑनलाइन केवल Amazon के जरिए बेचे जा रहे थे। याद दिला दें कि हाल ही में लॉन्च हुए तीन नए टीवी में OnePlus TV 55U1, OnePlus TV 43Y1 और OnePlus TV 32Y1 आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 49,999 रुपये, 22,999 रुपये और 12,999 रुपये है। पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus TV Q1 और OnePlus TV Q1 Pro की कीमत क्रमश: 69,900 रुपये और 99,900 रुपये है।


कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्धता शुरू में मेट्रो शहरों तक सीमित रहेगी और आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में विस्तारित होगी। कुछ बड़े बैंकों के साथ टीवी की खरीद पर छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा कंपनी oneplus.in के जरिए ऑर्डर देने पर 9 से 10 दिनों के भीतर डिलीवरी का वादा करती है और डिलीवरी के समय मुफ्त इंस्टॉलेशन का भी वादा किया गया है।

OnePlus कंपनी की वेबसाइट पर के जरिए ऑनलाइन खरीदने के अलावा ग्राहक इसे कंपनी के ऑफलाइन एक्सपीरिएंस स्टोर्स और रिलायंस डिज़िटल आउटलेट्स के जरिए भी खरीद सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  10. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.