55इंच का OnePlus TV 55 Y1S Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, Samsung, Xiaomi और सोनी को देगा टक्कर

OnePlus TV 55 Y1S Pro के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 13:20 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV 55 Y1S Pro में 55 इंच की 4K डिस्प्ले हो सकती है।
  • टीवी को-मोशन एस्टीमेशन, मोशन कॉम्पेंसेशन (एमईएमसी) के साथ आ सकता है।
  • टीवी के चिन में बेजल देखा जा सकता है जबकि साइड्स बिना बेजल के हैं।

OnePlus TV 55 Y1S Pro में चिन बेजल के साथ साइड्स बेजललैस देखने को मिल सकती हैं।

OnePlus का अपकमिंग टीवी OnePlus TV 55 Y1S Pro पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कंपनी के इस बजट स्मार्टटीवी (Budget SmartTV) को लेकर लीक्स का सिलसिला लगातार जारी है। अब इस टीवी को लेकर एक और लीक सामने आया है जिसमें टीवी के रेंडर्स भी देखे जा सकते हैं। इसमें टीवी का डिजाइन रिवील किया गया है। रेंडर्स में टीवी काफी स्टाइलिश दिख रहा है। इसमें बेजललैस डिजाइन देखा जा सकता है। मॉडल देखने में इसके पहले आए 43 इंच, 50 इंच वेरिएंट के जैसा ही दिख रहा है। 

OnePlus TV 55 Y1S Pro के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कंपनी का यह टीवी अब जल्द लॉन्च होने वाला है, ऐसा कहा जा रहा है। लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स लीक हुए हैं जिसमें टीवी का बेजललैस डिजाइन देखा जा सकता है। साथ ही इस रेंडर में टीवी के रिमोट को भी लीक किया गया है। 91मोबाइल्स की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। लीक हुए रेंडर्स में टीवी के चिन में बेजल देखा जा सकता है और बाकी की तीनों साइड्स बिना बेजल के हैं। देखने में यह टीवी इसके पहले आए 43 इंच और 50 इंच मॉडल के हूबहू दिखता है। यानि कि कंपनी ने डिजाइन के साथ कोई बदलाव नहीं किया है। 
इसके अलावा लीक हुए रेंडर्स में टीवी का रिमोट भी देखा जा सकता है। इसमें कुछ ऐप्स जैसे Disney+ Hotstar, Prime Video, Netflix आदि के लिए डेडीकेटेड की देखी जा सकती हैं। साथ ही Google Assistant के लिए भी अलग से की दी गई है। फोटो में देखा जा सकता है कि रिमोट में वॉल्यूम बटन, होम बटन, बैक की और एक सर्कुलेशन नेविगेशन रिंग भी दी गई है। टीवी के स्पेसिफिकेशंस इससे पहले भी कई बार लीक हो चुके हैं। जिसके मुताबिक इसमें MediaTek MT9216 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। 

एक हालिया लीक में कहा गया था कि OnePlus TV 55 Y1S Pro में 55 इंच की 4K अल्ट्रा एचडी रेजॉल्यूशन और एचडीआर + 10 कंटेंट सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। वनप्लस टीवी को-मोशन एस्टीमेशन, मोशन कॉम्पेंसेशन (एमईएमसी) के सपोर्ट के साथ आ सकता है। साउंड सिस्टम की बात करें तो OnePlus TV 55 Y1S Pro में 24W स्पीकर भी मिल सकता है। इसके अलावा इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, तीन HDMI 2.1 पोर्ट, दो USB 2.0 पोर्ट, RJ45 ईथरनेट पोर्ट और एक ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट मिल सकता है। यह Android 10 TV OS के साथ आ सकता है, ऐसा कहा गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  3. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  5. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  6. Huawei की नई बिजनेस स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 10 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. boAt Airdopes ProClip ओपन ईयर ईयरबड लॉन्च, 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  8. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  9. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  10. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.