50 इंच डिस्प्ले वाला OnePlus TV 50 Y1S Pro स्मार्ट टीवी लॉन्च, कम दामों में घर बन जाएगा सिनेमा

OnePlus ने स्मार्ट टीवी को दो फुल-रेंज स्पीकर्स से लैस किया है जो कुल 24W का आउटपुट प्रदान करता है। इसके अलावा वनप्लस टीवी 50 वाई1एस प्रो में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जुलाई 2022 16:35 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV 50 Y1S Pro में 50 इंच की 4K UHD डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus ने स्मार्ट टीवी को दो फुल-रेंज स्पीकर्स से लैस किया है।
  • OnePlus TV 50 Y1S Pro की कीमत 32,999 रुपये में निर्धारित की गई है।

OnePlus TV 50 Y1S Pro में 50 इंच की 4K UHD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने OnePlus TV 50 Y1S Pro को लेटेस्ट 4K टीवी के तौर पर सोमवार को भारत में लॉन्च किया है। स्मार्ट टीवी वनप्लस टीवी 43 Y1S प्रो के अपग्रेड के तौर पर आता है जो अप्रैल में देश में आया था। 4K आउटपुट प्रदान करने के अलावा OnePlus TV 50 Y1S Pro में 10-बिट कलर डेप्थ शामिल है और इसमें HDR10+, HDR10 और HLG फॉर्मेट के लिए सपोर्ट है। यह टीवी भी एंड्रॉइड टीवी पर बेस्ड है और ऑटो लो लेटेंसी मोड और स्मार्ट मैनेजर फीचर समेत फीचर्स से लैस है। OnePlus 50 Y1S Pro बीते साल लॉन्च हुए Xiaomi के Redmi X50 के साथ समान 4K व्यूअंग को टक्कर देता है।
 

OnePlus TV 50 Y1S Pro की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स


भारत में OnePlus TV 50 Y1S Pro की कीमत 32,999 रुपये में निर्धारित की गई है। स्मार्ट टीवी की सेल 7 जुलाई से Amazon, OnePlus.in, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स और देश के प्रमुख ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स के जरिए शुरू होगी।

OnePlus TV 50 Y1S Pro पर लॉन्च ऑफर्स में 3 हजार रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है जो कि खासतौर पर Axis Bank ग्राहकों के लिए है। Amazon और OnePlus.in पर प्रमुख बैंकों के जरिए ट्रांजेक्शन में 9 माह तक के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी हैं। ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को Axis Bank ट्रांजैक्शन पर नो-कॉस्ट EMI भी मिल सकती है। इसके अलावा Amazon ग्राहकों को ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए टीवी खरीदने पर 12 माह के लिए एक स्टैंडर्ड Amazon Prime सब्सक्रिप्शन शामिल है। इस साल के शुरू में OnePlus 43 Y1S Pro को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

OnePlus TV 50 Y1S Pro के  स्पेसिफिकेशन


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus TV 50 Y1S Pro में 50 इंच की 4K UHD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है जो HDR10+, HDR10 और HLG फॉरमेट के सपोर्ट के साथ है। यह टीवी प्रीलोडेड गामा इंजन के साथ आता है जो कि मोशन एस्टीमेशन, मोशन कंपेंसेशन (MEMC) टेक्नोलॉजी के साथ आता है। मल्टीकास्ट और Google Duo को भी सपोर्ट करता है। OnePlus ने स्मार्ट टीवी को दो फुल-रेंज स्पीकर्स से लैस किया है जो कुल 24W का आउटपुट प्रदान करता है। इसके अलावा वनप्लस टीवी 50 वाई1एस प्रो में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो वनप्लस टीवी 50 वाई1एस प्रो Android TV 10.0  पर काम करता है। OnePlus TV 50 Y1S Pro में स्मार्टफोन से कंटेंट कास्ट करने के लिए क्रोमकास्ट सपोर्ट के साथ-साथ DLNA और मिराकास्ट भी हैं। वॉयस कमांड के लिए गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी है। इसके अलावा यूजर्स Alexa को स्मार्ट टीवी पर भी एक्सेस कर सकते हैं। स्टोरेज की बात करें तो इस नए स्मार्ट टीवी में 2GB RAM और 8GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

50.00 इंच

डाइमेंशन

111 x 8.6 x 64.5 cm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.