7,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ यह एलईडी टीवी

भारतीय बाजार में किफायती कीमत में दो नए LED TV लॉन्च किए गए हैं। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 29 मार्च 2019 11:43 IST
ख़ास बातें
  • Noble Skiodo Smartlite LED TV रेंज़ की बिक्री 1 अप्रैल से
  • Flipkart पर बेचे जाएंगे नोबल स्कियोडो के नए एलईडी टीवी
  • Noble Skiodo Smartlite LED TV रेंज़ की कीमत 6,999 रुपये से शुरू

Noble Skiodo SmartLite LED TV: 7,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ यह एलईडी टीवी

ब्रांड न्यू LED टीवी खरीदने के लिए पहले ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ती थी लेकिन अब मार्केट में किफायती कीमत में कई एलईटी टीवी (LED TV) उपलब्ध हैं। टीवी ब्रांड नोबल स्कियोडो (Noble Skiodo) ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टलाइट एलईडी टीवी रेंज़ को भारत में लॉन्च कर दिया है। Noble Skiodo ने 10,000 रुपये से कम में दो नए एलईडी टीवी लॉन्च किए हैं। नोबल स्कियोडो (Noble Skiodo LED TV) के नए टीवी में स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर हैं।

Noble Skiodo के 24 इंच मॉडल की भारत में कीमत 6,999 रुपये और 32 इंच मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। ये किफायती एलईडी टीवी (LED TV) स्मार्ट कनेक्टिविटी, वाई-फाई और लैन जैसे कनेक्टिविटी विकल्प के साथ आते हैं। टीवी में पहले से यूट्यूब (YouTube), मिराकास्ट, वेब ब्राउज़र और ट्विटर (Twitter) जैसे ऐप्स प्री-लोडेड हैं।

24 इंच (NB24YT01) और 32 इंच (NB32YT01) दोनों ही वेरिएंट का रिजॉल्यूशन 1280x720 पिक्सल है। टीवी के स्पीकर 20 वाट का साउंड आउटपुट देते हैं। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो इनमें दो एचडीएमआई पोर्ट और एक यूएसबी पोर्ट भी शामिल है। Noble Skiodo ब्रांड के ये नए टीवी 1 अप्रैल 2019 से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

टीवी में कस्टमाइजेबल बैकलाइट सेटिंग है जो बिजली की खपत को कम करेगी, साथ ही इनमें म्वॉइस्चर डैमेज प्रोटेक्शन भी है। इन दिनों सस्ते टीवी बेहद ही पॉपुलर हैं। वीयू (Vu) और शाओमी (Xiaomi) जैसी कंपनियां किफायती कीमत में टीवी लॉन्च करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
Advertisement

वहीं, दूसरी तरफ छोटे ब्रांड जैसे कि नोबल स्कियोडो (Noble Skiodo) और शिंको (Shinco) जैसी कंपनियां भी कम कीमत में बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले टीवी लॉन्च कर रही हैं। कुछ समय पहले शिंको कंपनी ने अपना 39 इंच वाला एलईडी टीवी भारत में लॉन्च किया था, इस टीवी की कीमत 13,990 रुपये है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

24.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

HD-Ready
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

HD-Ready
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Noble Skiodo, Smart Tv, LED TV
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.