Xiaomi ने लॉन्च किया MIJIA एयर कंडीशनर, स्मार्ट फीचर्स के साथ चैन की आएगी नींद

MIJIA Natural Wind Air-Conditioner 1.5HP डिफ्रॉस्टिंग के समय एंटी-सडन कूलिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। यह अब तक चले आ रहे ट्रेडिशनल एसी की तरह डिफ्रॉस्टिंग के समय कमरे से गर्मी नहीं सोखता।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2022 11:33 IST
ख़ास बातें
  • एयर-कंडीशनर MIJIA Natural Wind Air-Conditioner 1.5HP लॉन्च कर दिया है।
  • इस प्रोडक्ट को 2022 Red Dot Design Award भी मिला है।
  • MIJIA Natural Wind Air-Conditioner 1.5HP की कीमत 2,799 yuan है।
Xiaomi ने अपना नया एयर-कंडीशनर MIJIA Natural Wind Air-Conditioner 1.5HP लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया एयर कंडीशनर बेहतर एयर-कंडीशनिंग क्षमता के साथ आता है। साथ ही इस प्रोडक्ट को 2022 Red Dot Design Award भी मिला है। नए MIJIA एयर  कंडीशनर में मेटल सिल्वर वायर ड्राइंग स्प्रेइंग प्रोसेस इस्तेमाल होता है। साथ ही इसे कलर डिस्प्ले के साथ बनाया गया है। इस नए एयर कंडीशनर में कई अपग्रेड्स दिए गए हैं। 

MIJIA air conditioner में तीन डाइमेंशन विंड रिफ्लेक्टर और काफी बड़ी स्वीपिंग रेंज दी गई है। इससे यह सुनिश्चित किया गया है कि नार्मल ऊपर और नीचे होने विंड डिफ्लेक्टर की जगह यह एसी बेहतर बेहतर परफॉरमेंस दे। नया MIJIA एयर कंडीशनर 4 विंड ऑप्शंस देता है। इसमें सॉफ्ट, स्काई कर्टेन, कारपेट, और सराउंड शामिल हैं। इसमें 14 बिल्ट-इन ब्लेड्स हैं और हर एक ब्लेड में 48 माइक्रो-होल्स हैं जो यूजर्स को एयर कम्फर्ट प्रदान करते हैं। 

MIJIA Natural Wind Air-Conditioner 1.5HP डिफ्रॉस्टिंग के समय एंटी-सडन कूलिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। यह अब तक चले आ रहे ट्रेडिशनल एसी की तरह डिफ्रॉस्टिंग के समय कमरे से गर्मी नहीं सोखता। एंटी-सडन टेक्नोलॉजी के साथ मशीन हमेशा हीटिंग-मोड में रहती है और यह बिना किसी दूसरे काम को रोके डिफ्रॉस्ट कर लेती है। इससे फायदा यह होता है कि फ्रॉस्ट ना होने पर भी एयर कंडीशनर बेहतर तरीके से हीट एक्सचेंज कर पाता है। आसान शब्दों में बताएं तो एंटी-सडन कूल टेक्नोलॉजी एयर कंडीशनर की हीटिंग क्षमता को बढ़ाती है। 

इस एयर कंडीशनर में क्विक हीटिंग और क्विक कूलिंग का फीचर मौजूद है। कुछ ही सेकण्ड्स में इसकी कम्प्रेसर स्पीड को 10 गुना बढ़ाया जा सकता है और कम्फर्टेबल विंड के लिए इसमें इंतजार करने की भी कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें -32ºC और 60ºC ऑपरेशन रेंज मौजूद है। यह मशीन बाहर और अंदर दोनों तरफ से खुद सफाई का ध्यान रखती है। इसमें एंटीबैक्टेरियल फिल्टर मौजूद है और यह डर्टी ब्लॉक का रिमाइंडर भी देता है। 
Advertisement

MIJIA Natural Wind Air-Conditioner 1.5HP को चीन में 2,799 yuan ($409) में खरीदा जा सकता है लेकिन इसकी असल कीमत 2,999 yuan ($438)है। नए MIJIA एयर कंडीशनर को सीधे Xiaomi और चीन में अन्य रिटेल आउटलेट्स से भी खरीदा जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, AC

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  7. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  2. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  5. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  7. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  10. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.