मात्र Rs 499 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, गेमिंग हैडसेट Lyne Originals ने किए लॉन्च, जानें फीचर्स

Lyne Originals की ओर से ऑडियो पोर्टफोलियो में चार नए डिवाइस लॉन्च किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 फरवरी 2025 10:50 IST
ख़ास बातें
  • स्पीकर्स में JukeBox 4 Pro, JukeBox 2 Pro, JukeBox 21 लॉन्च
  • Hydro 5 Gaming Headset भी किया लॉन्च
  • इनमें 100W तक साउंड आउटपुट है

कंपनी ने तीन नए प्रीमियम स्पीकर और एक गेमिंग हैडसेट लॉन्च किया है।

Lyne Originals की ओर से ऑडियो पोर्टफोलियो में चार नए डिवाइस लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने तीन नए प्रीमियम स्पीकर और एक गेमिंग हैडसेट लॉन्च किया है। स्पीकर्स में JukeBox 4 Pro, JukeBox 2 Pro, JukeBox 21 को उतारा गया है और इनके साथ Hydro 5 Gaming Headset लॉन्च किया गया है। इनमें 100W तक साउंड आउटपुट दिया गया है। 100 घंटे तक बैटरी लाइफ मिलती है। इसके अलावा कई अन्य खास फीचर्स दिए गए हैं। स्पीकर की कीमत 499 रुपये से शुरू है। आइए जानते हैं सभी के बारे में विस्तार से। 

JukeBox 4 Pro
JukeBox 4 Pro Lyne Originals की ओर से पेश किया गया पोर्टेबल स्पीकर है। JukeBox 4 Pro में 6W की आउटपुट है और RGB लाइटिंग का सपोर्ट है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 की वायरलेस कनेक्टिविटी है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह 6 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसकी कीमत 899 रुपये है। 

JukeBox 2 Pro
JukeBox 2 Pro पोर्टेबल स्पीकर है जिसमें 52mm ड्राइवर यूनिट लगा है। यह 8 घंटे तक बैटरी लाइफ सपोर्ट करता है। इसमें TWS पेअरिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा फोन होल्डर, FM, USB और TF फीचर भी मौजूद है। यह पांच रंगों में आता है। इसकी कीमत 499 रुपये है।
Advertisement

JukeBox 21
JukeBox 21 स्पीकर इनमें सबसे पावरफुल है जो 100W की आउटपुट देता है। इसमें डिजिटल FM भी है। यह LED डिस्प्ले से लैस है। इसके साथ में रिमोट कंट्रोल भी दिया गया है। ब्लूटूथ के माध्यम से यह कनेक्ट हो सकता है। इसकी कीमत 3199 रुपये है।
Advertisement

Hydro 5 Gaming Headset
Hydro 5 Gaming Headset को कंपनी ने खासतौर पर गेमर्स के लिए डिजाइन किया है। इसमें 60ms की लो-लेटेंसी है। यह 100 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसका स्टैंडबाय टाइम 180 घंटे का है। यह ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी के साथ आता है। चार्ज होने में इसे 2 घंटे का समय लगता है। कीमत 1049 रुपये है। इन्हें देश के प्रमुख मोबाइल एक्सेसरी स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.