50W साउंड पावर के साथ Lyne Jukebox 18 Pro वायरलैस स्पीकर भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च

Lyne Blaster Series Jukebox 18 Pro की कीमत भारत में 1,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 16:21 IST
ख़ास बातें
  • यह RGB लाइटिंग को भी सपोर्ट करता है।
  • इनपुट के लिए यह मल्टीपल प्लेबैक सपोर्ट करता है।
  • कंपनी ने बिल्ट-इन LED डिस्प्ले भी दिया है।

Blaster Series Jukebox 18 Pro स्पीकर में 50W की पावर आउटपुट दी गई है।

Photo Credit: Lyne Originals

Lyne Originals ने भारत में अपने नए वायरलैस स्पीकर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने मार्केट में Blaster Series Jukebox 18 Pro को उतारा है। यह कंपनी का वायरलैस स्पीकर है जिसमें 50W की आउटपुट मिलती है। इसमें डुअल स्पीकर ड्राइवर लगे हैं। यह RGB लाइटिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह ब्लूटूथ के साथ-साथ वायरलैस स्टीरियो सपोर्ट भी देता है। इसमें वायरलैस माइक्रोफोन लगा है जो karaoke और अनाउंसमेंट के लिए इस्तेमाल हो सकता है। चार्जिंग के लिए USB-C सपोर्ट मिल जाता है। इनपुट के लिए यह मल्टीपल प्लेबैक सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Lyne Blaster Series Jukebox 18 Pro Speaker Price

Lyne Blaster Series Jukebox 18 Pro की कीमत भारत में 1,999 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। 

Advertisement

Lyne Blaster Series Jukebox 18 Pro Speaker Features

Blaster Series Jukebox 18 Pro स्पीकर 50W की पावर आउटपुट दी गई है। इसमें डुअल स्पीकर मिलते हैं जो 4 इंच ड्राइवर से लैस हैं। इसमें ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। यह ट्रू वायरलैस स्टीरियो सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, यूजर दो Jukebox 18 Pro स्पीकर एकसाथ पेअर कर सकता है। इनमें RGB लाइटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है जो म्यूजिक के साथ सिंक हो सकती हैं। इसमें वायरलैस माइक्रोफोन सपोर्ट है जो टाईप-सी चार्जिंग के साथ आता है। 

गाने के शौकीनों के लिए यह उपयोगी बन जाता है। इसी के साथ ईवेंट आदि में घोषणाओं के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कंपनी ने बिल्ट-इन LED डिस्प्ले भी दिया है। स्पीकर में रीचार्जेबल बैटरी है। इनपुट के लिए यह मल्टीपल प्लेबैक सपोर्ट करता है। इसमें USB, TF कार्ड, AUX केबल सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा FM Radio सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.