55, 65 इंच डिस्प्ले में LG QNED 83 Series 4K TV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

LG QNED 83 Series 4K TV में 55 इंच और 65 इंच की डिस्प्ले है, जिसके साथ क्वांटम डॉट, नैनोसेल टेक्नोलॉजी और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जनवरी 2024 10:27 IST
ख़ास बातें
  • LG QNED 83 Series 4K TV के 55 इंच मॉडल की कीमत 1,59,990 रुपये है।
  • LG QNED 83 Series 4K TV के 65 इंच मॉडल की कीमत 2,19,990 रुपये है।
  • LG QNED 83 Series 4K TV में 55 इंच और 65 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

LG QNED 83 Series 4K TV में 65 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: LG

LG ने हाल ही में भारतीय बाजार में LG QNED 83 Series 4K TV लॉन्च किए हैं। इस टीवी में क्वांटम नैनोसेल डिस्प्ले पैनल है जो कि विजुअल क्वालिटी और होम एंटरटेनमेंट को बेहतर बनाता है। यहां हम आपको LG QNED 83 Series 4K TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


LG QNED 83 Series 4K TV की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो LG QNED 83 Series 4K TV के 55 इंच मॉडल की कीमत 1,59,990 रुपये है। वहीं 65 इंच मॉडल की कीमत 2,19,990 रुपये है। उपलब्धता के मामले में इन टीवी को एलजी की ऑफिशियल वेबसाइट, एलजी शोरूम, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल जैसे रिटेल पार्टनर्स और कई ई-कॉमर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।


LG QNED 83 Series 4K TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


LG QNED 83 Series 4K TV में 55 इंच और 65 इंच की डिस्प्ले दी गई है,  जिसके साथ क्वांटम डॉट, नैनोसेल टेक्नोलॉजी और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। यह टेक्नोलॉजी ज्यादा रियल और क्लियर परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए काम करती है। सीरीज में डॉल्बी विजन और एटमॉस, एआई सुपर अपस्केलिंग, लोकल डिमिंग और गेमिंग कैपेसिटी जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
Advertisement

QNED 83 सीरीज में α7 Gen6 AI 4K प्रोसेसर दिया गया है, जिसे व्यूइंग एक्सपीरियंस को अधिक बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रोसेसर काफी रिस्पॉन्सिव होने के साथ परफॉर्मेंस में सुधार करता है। डीप-लर्निंग एल्गोरिदम सपोर्ट के साथ लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी हेलो इफेक्ट्स को कम करके फोटो को ज्यादा क्लियर और शार्प बनाता है। साउंड सेटअप के लिए टीवी में एआई पिक्चर प्रो और एआई साउंड प्रो फीचर्स वर्चुअल 5.1.2 चैनल के साथ सराउंड साउंड अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

ये स्मार्ट टीवी गेम डैशबोर्ड और ऑप्टिमाइजर, एएमडी फ्रीसिंक, वीआरआर और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ गेमर्स को बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं, जिससे गेमप्ले स्मूथ और रिस्पॉन्सिव होता है। एडवांस वेबओएस स्ट्रीमिंग सर्विस तक आसान एक्सेस प्रदान करके स्मार्ट टीवी एक्सपीरियंस को यूजर-फ्रेंडली बनाता है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.